एक्सप्लोरर

'भारत के मुस्लिमों की पाकिस्तान...', पहलगाम हमले को लेकर BJP विधायक की ये बात दिल छू लेगी

Pahalgam Terror Attack: बीजेपी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा कि इस बार के चुनाव में जिस तरह से कश्मीर के लोगों ने हाई वोटिंग की थी, उन्होंने दिखा दिया है कि वह भारत का ही हिस्सा हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद नॉर्थ से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बीजेपी विधायक का यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले को लेकर है, जिसमें उनसे सवाल पूछा जाता है कि पहलगाम हमले में कश्मीरियों का भी हाथ हो सकता है. इस पर बीजेपी विधायक ने ऐसी बात कही जो सोशल मीडिया ही नहीं हर किसी के दिल को छू गई है.

बीजेपी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिमों को पाकिस्तान के मुस्लिमों से जोड़ना गलत है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद कश्मीरी छात्रों पर हमले हो रहे हैं, यह शर्मनाक हैं. हमें याद रखना चाहिए कि एक कश्मीरी घोड़ा वाले ने हमले के दौरान कई पर्यटकों की जान बचाई थी.

बीजेपी विधायक ने कहा कि इस बार के चुनाव में जिस तरह से कश्मीर के लोगों ने हाई वोटिंग की थी, उन्होंने दिखा दिया है कि वह भारत का ही हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी के पेट पर लात मारेंगे तो कोई मां-बाप माफ नहीं करेंगे. कश्मीर के टूरिज्म पर हमला करके कश्मीर के हर चूल्हे पर खतरा हो गया है, ये कश्मीरी कभी माफ नहीं करेंगे और आज कश्मीर पूरी तरह से अलग हो चुका है. 

खच्चर वाले मुसलमान का भी ध्यान रखिएगा

उन्होंने कहा कि जिस तरह से नाम पूछ कर मारा गया है उससे हिंदुओं के मन में बहुत पीड़ा है, लेकिन याद रखिएगा उस खच्चर वाले मुसलमान का भी ध्यान रखिएगा जिसने निहत्थे होते हुए आतकंवादियों से M4 राइफल छीनने की कोशिश की और उसकी जान चली गई. उन कश्मीरियों के बारे में भी सोचिएगा जो मुसलमान हैं और आज श्रीनगर डाउन तक में शटरडाउन और स्ट्राइक पर हैं. इसलिए भारत के मुसलमानों की पाकिस्तान के मुसलमानों से तुलना मत कीजिएगा. 

पहलगाम हमले में मारे गए थे 26 लोग

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक थे. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ने ली थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया. अब बीजेपी विधायक ने अपने वीडियो में हिंदुओं और मुस्लिमों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि हमें पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करना है, जो हमें बांटना चाहता है.

'अगर किसी ने छेड़ा तो...', पहलगाम हमले पर CM योगी को पाकिस्तान को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget