एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव को रास नहीं आया PT ऊषा का बयान, कहा- 'जिसके कंधों पर देश की जिम्मेदारी...'

अखिलेश यादव ने कहा है कि महान योद्धा विनेश फोगाट के बारे में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का बयान निंदनीय है कि खिलाड़ी के वजन और शरीर की जिम्मेदारी सिर्फ उसके अपने कोच और सपोर्ट टीम की होती है.

UP News: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा के खिलाड़ियों के वजन नियंत्रित रखने को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी बताने वाले बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान खिलाड़ियों, उनके कोच और सहयोगी टीम का मनोबल तोड़ने वाले हैं. उन्होंने बीजेपी पर भी हमला करते हुए कहा कि अगर राजनीतिक साजिश का ओलंपिक होता तो आज के शासक बिना खेले ही जीत जाते.

अखिलेश यादव यादव ने 'एक्स' पर कहा, 'जिसके कंधों पर देश की ज़िम्मेदारी हो, कम-से-कम देश को उसकी ज़िम्मेदारी तो उठानी चाहिए. महान योद्धा विनेश फोगाट के बारे में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का ये बयान निंदनीय है कि खिलाड़ी के वज़न और शरीर की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ उसके अपने कोच और सपोर्ट टीम की होती है. क्या ऐसा कहकर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन कोच के साथ ही सपोर्ट टीम पर उँगली तो नहीं उठा रही है. ये लोग भी तो एसोसिएशन से संबद्ध होते हैं. ऐसे में ये सवाल भी उठ सकता है कि सपोर्ट टीम का चयन किसने किया. जनता पूछ रही है अगर ज़िम्मेदारी सिर्फ़ उन्हीं लोगों की थी तो फिर चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर को भेजने की औपचारिकता क्यों की गयी.'

किसने क्या कहा
उन्होंने कहा, 'ऐसे बयान देश के खिलाड़ियों और उनके कोच व सपोर्ट टीम के मनोबल को तोड़ने वाले होते हैं और खासतौर से उनके मनोबल को तो और भी ज़्यादा जिन्होंने सड़कों पर संघर्ष किया हो. इस बयान से की गयी नाइंसाफी, देश की बेटी विनेश फोगाट के साथ पहले हुई नाइंसाफी से कम नहीं है. देश सब देख भी रहा है और समझ भी रहा है.' यादव ने आगे कहा, 'सियासी साज़िश का अगर कोई ओलंपिक होगा तो आज के हुक्मरान बिना खेले जीते जाएँगे.'

विनेश फोगट के वजन मापने के विवाद के बारे में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने रविवार को स्पष्ट किया था कि वजन को नियंत्रित करना ‘एथलीट’ (खिलाड़ी) की जिम्मेदारी है और उसके मेडिकल दल, खासकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला पर हमला 'अस्वीकार्य और निंदा के योग्य है.' ऊषा ने एक बयान में कहा था, 'कुश्ती, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और जूडो जैसे खेलों में ‘एथलीट’ के वजन प्रबंधन की जिम्मेदारी खुद ‘एथलीट’ और उसके कोच की होती है, न कि आईओए द्वारा नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला और उनकी टीम की.'

UP Politics: मायावती का फैसला, सपा के लिए खड़ी हुई पुरानी मुसीबत, पहले भी हो चुकी है हार

ये है पूरा मामला
भारत की 29 वर्षीय पहलवान विनेश फोगाट हाल ही में पेरिस ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला बनी थीं लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले उनका वजन निर्धारित वजन से 100 ग्राम ज्यादा निकला था जिसके बाद उन्हें फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके साथ ही उनका पदक जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया था. इसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया.

इस घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था. इस मामले को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ था. इस प्रकरण में डॉक्टर पारदीवाला और उनकी टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया गया. भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व प्रमुख नरेंद्र बत्रा ने संकेत दिया कि विनेश के आहार का उनके अयोग्य ठहराए जाने में कुछ हाथ हो सकता है. विनेश ने खुद को फाइनल के अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ अपील की है जिस पर फैसला 13 अगस्त को आने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget