एक्सप्लोरर

'नींबू-मिर्ची लटकाई थीं, हैंगर में खड़े हैं', कांग्रेस नेता अजय राय ने राफेल को बताया खिलौना?

UP News: कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा आखिर कब कार्रवाई होगी आतंकवादियों, उनके समर्थकों और सरपरस्तों के खिलाफ? सभी पता करें कि आयात निर्यात रोकने पर किसे फायदा और किसे नुकसान हो रहा है.

Ajay Rai on Rafale: पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर विपक्ष सरकार से कई तरह के सवाल कर रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक ‘खिलौना विमान’ दिखाया, जिस पर राफेल लिखा हुआ है. कांग्रेस नेता अजय राय ने राफेल लड़ाकू विमान को खिलौना बताकर उसका मजाक उड़ाया और उस पर नींबू-मिर्च लटकाकर केंद्र सरकार पर तंज कसा. कांग्रेस नेता का यह तंज पहलगाम आतंकी हमले को लेकर था, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "देश में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं और आम लोग इससे परेशान हैं. पहलगाम आतंकी हमले में हमारे युवा शहीद हुए लेकिन ये सरकार जो बड़ी-बड़ी बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को कुचल देगी. राफेल लाए हैं, लेकिन वे हैंगर में खड़े हैं, उनमें नींबू-मिर्ची लटकी है और नींबू मिर्ची देश के रक्षा मंत्री जी बांधे हैं. आखिर कब कार्रवाई होगी आतंकवादियों, उनके समर्थकों और सरपरस्तों के खिलाफ? सभी पता करें कि आयात निर्यात रोकने पर किसे फायदा और किसे नुकसान हो रहा है."

वहीं अजय राय के इस बयान को लेकर यूपी ही नहीं देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता अजय राय पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया और इसे कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता का हिस्सा बताया.

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा- "कांग्रेस पार्टी पाकिस्तानी टेरर डीप स्टेट की आधिकारिक प्रवक्ता बन गई है. हम एक पैटर्न देख सकते हैं कि जब भी राहुल गांधी आगे आकर कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को पूरा समर्थन देते हैं, कि वे पाकिस्तानी टेरर डीप स्टेट के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, तो 24 घंटे से भी कम समय में कोई न कोई कांग्रेस नेता आकर पाकिस्तान के समर्थन में बोल देता है. 24 घंटे पहले चरणजीत सिंह चन्नी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे, उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया. फिर 24 घंटे से भी कम समय में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष हमारे सशस्त्र बलों का मजाक उड़ाते हैं और एक खिलौना विमान दिखाते हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि जैसे ही भारत में पाकिस्तानी प्रचार पर प्रतिबंध लगता है, कांग्रेस पार्टी आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी टेरर डीप स्टेट का प्रचार करती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget