एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में नहीं होगी बिहार जैसी स्थिति, बड़े अंतर से हारेगी बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी इतने बड़े अंतर से हारेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. ईवीएम के बारे में मैं आज भी कह रहा हूं कि उस पर किसी को भरोसा नहीं है.

झांसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीट जीतकर सपा सरकार बनाएगी. बीजेपी इतने बड़े अंतर से हारेगी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी. अखिलेश ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बिहार विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति नहीं होगी. वहां तो महागठबंधन की सरकार बन रही थी, लेकिन बीजेपी ने सत्ता छीन ली. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी इतने बड़े अंतर से हारेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. सपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद तीन कृषि कानून जबरन पारित करा लिये.

ईवीएम पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि, "ईवीएम के बारे में मैं आज भी कह रहा हूं कि उस पर किसी को भरोसा नहीं है. हाल में अमेरिका का चुनाव मतपत्रों से हुआ. उसमें भी कई दिनों तक मतगणना हुई. मत पत्रों से मतदान कराने पर लोगों का भरोसा बहाल होगा. हालांकि यह लड़ाई अभी लड़ी नहीं जा सकती." उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं. समाजवादी पार्टी से जुड़े सारे लोग अपना वोट डाल देंगे तो बीजेपी अपने आप हार जाएगी. सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी ईवीएम की व्यवस्था खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी.

सदन के भीतर सरकार अपनी गरिमा खो चुकी है- अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि सदन के भीतर सरकार अपनी गरिमा खो चुकी है. सदन के भीतर सरकार की भाषा बदल गई है. इससे मालूम चलता है कि अब सरकार जाने वाली है. लोकतंत्र में ठोक दो की भाषा नहीं हो सकती. संस्थाओं को खत्म करने का काम इससे पहले कभी नहीं हुआ. सरकार को विपक्ष की कोई परवाह नहीं. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के साथ सरकार ने धोखेबाजी की. झांसी, महोबा, ललितपुर के किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं. सरकार ने कर्ज माफी का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया. जनता सरकार से ऊब चुकी है. आने वाले चुनाव में वह इसे हटाने का काम करेगी.

अखिलेश ने हाथरस कांड में सपा कार्यकर्ता के नाम आने को नकारते हुए इसे बीजेपी आईटी सेल की साजिश बताया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गांव में यह घटना हुई, वहां हमारी पार्टी का एक भी कार्यकर्ता नहीं है. सरकार सदन में गलत बयानी कर रही है. उसके आईटी सेल कार्यकर्ता सपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

भरी मीटिंग में मातहत अफसर से बोले प्रमुख सचिव, 'चिड़ियाघर से बुलाकर बैठा दिया है', पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget