एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election में वोटिंग से पहले अखिलेश यादव ने खुद संभाला मोर्चा, सपा विधायकों की बैठक, तैयार होगी रणनीति

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में विधायकों की बैठक बुलाई है. जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों को लेकर कवायद तेज गई है. बीजेपी ने अपना आठवां उम्मीदवार मैदान में उतार दसवीं सीट के लिए लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है. ऐसे में अब दोनों पक्षों की ओर से नंबर जुटाए जा रहे हैं. इस बीच आज शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में सभी विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. 

यूपी में 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव होना है. जिसे देखते हुए सपा अध्यक्ष ने आज अपनी पार्टी के सभी विधायकों की लखनऊ में बैठक बुलाई है. इस बैठक में अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे और विधायकों के साथ आगे की रणनीति तैयार करेंगे. यही नहीं यहां तीन दिन तक विधायकों के रहने की व्यवस्था भी की गई है. 

अखिलेश यादव ने बुलाई बैठक
सपा की बैठक में विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया जाएगा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. विधायकों को कैसे काम करना है इसके दिशानिर्देश भी जिए जाएंगे. अखिलेश यादव की इस क़वायद को पार्टी में किसी भी तरह की सेंधमारी और टूट-फूट से बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

राज्यसभा चुनाव से लिए सपा ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जबकि बीजेपी की और आठ प्रत्याशी उतारे गए हैं. सपा को अपने तीनों उम्मीदवार जिताने के लिए कुल 111 वोटों की जरुरत हैं, सपा के पास 108 वोट हैं, इसके अलावा दो विधायक कांग्रेस के पार्टी से हैं. हालाकि  जेल में बंद सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे. जिसके बाद सपा को दो और वोटों की जरुरत होगी. 

समाजवादी पार्टी ने तीसरे उम्मीदवार की जीत के लिए नंबरों की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है. पिछले दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भैया से भी मुलाक़ात की थी. राजा भैया के पास दो विधायक हैं, अगर वो सपा के समर्थन में आते हैं मुश्किल आसान हो जाएगी. इधर बीजेपी ने भी राजा भैया से संपर्क किया है. ऐसे में वो किस तरफ़ जाएँगे ये कहना फ़िलहाल मुश्किल है. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में क्लीन स्वीप के लिए पीएम मोदी ने तैयार किया खास प्लान, दो लड़कों को ऐसे देंगे मात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget