एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा विधायक पल्लवी पटेल के हाउस अरेस्ट पर आई अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या दावा किया?

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधायक पल्लवी पटेल को कौशांबी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन का नज़र बंद करना बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है.

Kaushambi News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. दरअसल, कौशांबी (Kaushambi) के सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) कौशांबी के स्थापना दिवस पर जनता से मिलने जा रही थीं, तभी उन्हें प्रशासन द्वारा नजरबंद कर लिया गया. जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला किया, साथ ही कौशांबी में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बड़ा दावा भी करते नजर आए.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''विपक्ष की एक महिला विधायक पल्लवी पटेल को अपने विधानसभा क्षेत्र कौशांबी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन द्वारा नज़र बंद करना, भाजपाई नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है. कौशांबी की जनता लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएगी.''

 

विधायक पल्लवी पटेल को किया गया हाउस अरेस्ट

कौशांबी के सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल के स्थापना दिवस पर जनता से मिलने के लिए निकली ही थीं कि प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर दिया. दरअसल, कौशांबी में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं और बताया जा रहा है कि कौशांबी में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए यहां पहुंचे हैं.

कहा जा रहा है कि जैसे ही प्रशासन को पल्लवी पटेल के आने की खबर लगी तो प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर दिया. इसी के चलते अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. साथ ही कहा कि यह बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का संकीर्ण रूप है. इसके अलावा अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा कर डाला और कहा कि कौशांबी की जनता चुनाव में बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

Amit Shah UP Visit: अमित शाह ने की सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ, 2024 में इतनी सीटों का दिया नारा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget