एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, बोले- काम नहीं कर रहा है बीजेपी का तंत्र-मंत्र, माफ नहीं करेगी जनता 

अखिलेश यादव ने कहा है कि, महामारी के इस दौर में बीजेपी सरकार का कोई भी तंत्र-मंत्र काम नहीं कर रहा है, जिंदगियां दम तोड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि सीएम अफसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं.

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस की महामारी के दौर में नियंत्रण कक्ष में बैठे अधिकारी ना तो किसी का फोन उठा रहे हैं और ना ही परेशान लोगों की फरियाद सुन रहे हैं. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से सवाल किया कि वो इन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं.

कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है
समाजवादी पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि, ''मुख्यमंत्री लापरवाह अधिकारियों के साथ कड़ाई के रोज ही बयान देते हैं लेकिन राजधानी लखनऊ में ही कोविड-19 नियंत्रण कक्ष में बैठे अफसर ना फोन उठा रहे हैं और ना ही मिल रहे हैं. परेशान लोगों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.''

प्रशासन तो बेलगाम है
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, ''ऑक्सीजन के अभाव में, भर्ती ना हो पाने से जो मर गए उन सबकी अस्वाभाविक मौत के लिए किसी डीएम-एसपी पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई क्यों नहीं की, दिखावे के लिए बहाना ढूंढा जाता है, प्रशासन तो बेलगाम है, मुख्यमंत्री का भी नियंत्रण कहीं नहीं रह गया है.'' उन्होंने दावा किया कि बीजेपी जिस अमानवीय चरित्र का परिचय दे रही है, राज्य की जनता इसे कभी माफ नहीं कर सकती है. 

कुछ लोग कालाबाजारी में जुट गए हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि, ''महामारी के इस दौर में बीजेपी सरकार का कोई भी तंत्र-मंत्र काम नहीं कर रहा है, जिंदगियां दम तोड़ रही हैं, लोग तड़प कर मर रहे हैं और इस अमानवीय स्थिति में भी दवाओं, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बिस्तर की आपूर्ति के बहाने कुछ लोग कालाबाजारी में जुट गए हैं, प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है.''

ऑक्सीजन की भारी कमी है
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ''प्रदेश भर में स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त है और इस अव्यवस्था के लिए बीजेपी सरकार ही पाप की भागी है. यादव ने ये भी आरोप लगाया कि ''बीजेपी का आपदा को अवसर में बदलने का काम धड़ल्ले से हो रहा है और निजी अस्पतालों में महंगी दरों पर भर्ती हो रही है, ऑक्सीजन की बाजार में भारी कमी है. आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन अस्पतालों में नहीं है पर चोर बाजार में हर चीज उपलब्ध है.'' उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो स्वास्थ्य व्यवस्था बनाई थी उसे बीजेपी सरकार ने कमजोर कर दिया है.

ये भी पढ़ें:  

UP Coronavirus Update: कोरोना की खतरनाक रफ्तार, सामने आए रिकॉर्ड 37238 केस, जानें- मौत का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget