एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम पर किया सबसे बड़ा हमला, बोले- काम से नहीं लगता कि वो 'योगी' हैं

यूपी के इटावा में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि जो दूसरों का दुख अपना दुख समझे, वही योगी होता है. उनकी कार्यप्रणाली देखकर नहीं लगता कि वो योगी हैं.

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली देखकर नहीं लगता कि वो वास्तव में योगी हैं. अखिलेश ने 72वें गणतंत्र दिवस पर अपने पैतृक गांव सैफई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ''इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों के लोगों से नफरत करने का'' आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली देखकर नहीं लगता कि वो योगी हैं.

योगी की दी परिभाषा अखिलेश यादव ने कहा कि, "भगवान श्रीकृष्ण ने योगी की परिभाषा दी है. उस परिभाषा को और गुरु नानक जी के वचनों को पढ़ा जाए तो इतना ही समझ में आता है जो दूसरों का दुख अपना दुख समझे, वही योगी होता है. तो बताओ क्या आपके मुख्यमंत्री जी योगी हैं? क्या वह आपका, हमारा, किसानों और नौजवानों का दुख और तकलीफ समझ सकते हैं? वो योगी नहीं हैं."

बीजेपी देश की पहचान को खत्म कर देना चाहती है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि, "बीजेपी हमारे देश की पहचान को खत्म कर देना चाहती है. हमारे मुल्क की सबसे बड़ी पहचान यहां की गंगा-जमुनी तहजीब है. हम एक-दूसरे का हमेशा सम्मान करते आए हैं. एक-दूसरे के लिए त्याग करते आए हैं. बीजेपी इसी तहजीब को खत्म करना चाहती है. इसीलिए जानबूझकर ये सरकार हमारे-आपके काम की बात नहीं करती. वो धर्म और जाति के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाती है,"

बीजेपी से अच्छा और बड़ा झूठ और कोई नहीं बोल सकता सपा अध्यक्ष ने कहा कि, "बीजेपी के लोग झूठ बोलकर राजनीति करते हैं. वैसे तो हम सभी ने अपने जीवन में शुरुआत से यह पढ़ा है कि झूठ बोलना पाप है, सोचिए जो झूठ बोलकर राजनीति कर रहे हैं तो वो कितना बड़ा पाप कर रहे हैं. बीजेपी से अच्छा और बड़ा झूठ और कोई नहीं बोल सकता." उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, "वैश्विक महामारी में हम लोगों को नाक और मुंह बंद करके रहना पड़ा लेकिन बीजेपी के लोगों पर न जाने क्या बीमारी आई कि उनके आंख और कान बंद हैं और उन्हें जनता और किसानों की परेशानी दिखाई-सुनाई नहीं दे रही है."

किसानों का समर्थन करती है सपा अखिलेश ने कहा कि, "जिन लोगों ने डिफेंस कॉरिडोर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से एमओयू किया था, अभी सुनने में आया कि कई कंपनियों ने वो एमओयू वापस ले लिया है." नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि, "नए कानूनों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी कहा गया लेकिन हम बधाई देते हैं पंजाब के किसानों को कि उन्होंने सरकार की एक नहीं चलने दी और वह डटे रहे और आज भी आंदोलन कर रहे हैं. हम सपा के लोग उनका पूरा समर्थन करते हैं."

किसान ही असली हिंदुस्तान हैं सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि, "सरकार ने राज्यसभा में अपना बहुमत न होने की परवाह ही नहीं की और कानून पारित करा दिए. सरकार कुछ लोगों के हाथ में सारी चीजें देना चाहती हैं ताकि वे पूरी तरह से नियंत्रण कर सकें. जो चीजें जनता के पैसे से बनी वे सब छीनी जा रही हैं. हमारे किसान ही असली हिंदुस्तान हैं और सरकार उनके साथ कैसा बर्ताव कर रही है. देश में जो कुछ चल रहा है उससे पूरी की पूरी अर्थव्यवस्था ढह जाएगी और कुछ लोगों के हाथ में चली जाएगी."

125 करोड़ लोगों को मूर्ख बना रही है सरकार सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस मौके पर कहा कि नए कृषि कानून प्रायोजित हैं और किसान का कोई बेटा ऐसे कानून नहीं बना सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि, ''आज पूरे देश पर मुट्ठी भर लोगों का कब्जा कराया जा रहा है. ये सरकार देश के केवल 10 लोगों के लिए काम कर रही है और 125 करोड़ लोगों को मूर्ख बना रही है.'' उन्होंने कहा कि, "राम मंदिर निर्माण के खिलाफ कोई भी व्यक्ति नहीं था लेकिन बीजेपी के लोग ठेकेदार बन गए. इनसे बचिए, ये व्यापारी हैं. इनका भगवान में कोई विश्वास नहीं है. जो जनता को लूटता हो उसमें भगवान के प्रति प्रेम कैसे हो सकता है?"

ये भी पढ़ें:

मायावती का आरोप- कांग्रेस और बीजेपी ने अपने संवैधानिक दायित्वों से मुंह मोड़ा

Republic Day 2021: पीएम मोदी के आह्वान पर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' को साकार करने का संकल्प लें - योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget