एक्सप्लोरर

UP Police Bharti Exam: 'बीजेपी सरकार के प्रपंचों की हार', यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द होने पर बोले अखिलेश यादव

UP Police Constable Bharti Exam: यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रद्द कर दिया है. सरकार ने आगामी छह महीने में दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है.

Akhilesh Yadav on Cancellation of UP Police Exam: यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर मुख्य विपक्षी दल सपा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने परीक्षा रद्द करने के फैसले को युवाओं की जीत बताया. उन्होंने पेपर लीक मामले में बीजेपी सरकार के बयान पर सवाल उठाए. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि तमाम सबूतों के आगे चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए सरकार झुकने पर मजबूर हुई है. 

सिपाही भर्ती की परीक्षा रद्द होने पर क्या बोले अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-"यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का निरस्त होना युवाओं की जीत है और भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार. पहले तो भाजपाई कह रहे थे पेपर लीक ही नहीं हुए तो अब कैसे मान लिया. इसका मतलब अधिकारी और अपराधी मिले हुए थे और सरकार भी पीछे से अपना हाथ उनके सिर पर रखे हुई थी. लेकिन तमाम सबूतों के आगे चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए सरकार झुकने पर मजबूर हुई है." 

'बेरोजगा नौजवानों को सरकार का सच समझ में आने लगा है'

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार नौकरियों के नाम पर खिलवाड़ कर रही है. बेरोजगा नौजवान सरकार का सच अब सब समझने लगे हैं. दिखावे के लिए नौकरियां निकालना, अरबों रुपये की फीस ले लेना, पेपर लीक होने देना फिर निरस्त करने का नाटक करना… ये खेल बीजेपी को इस बार बहुत महंगा पड़ेगा. इस बार युवाओं ने ठान लिया है कि न बहकावे में आएंगे न किसी भाजपाई झांसे में. युवा चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह हराएंगे और हमेशा के लिए हटाएंगे.

नौकरी के संबंध में सरकार की नीयत पर सपा ने उठाए सवाल

युवा कह रहे हैं कि परीक्षा फीस कहीं बीजेपी का चुनावी फंड न बन जाए, इसीलिए अभ्यर्थियों का फार्म जमा रहे लेकिन बीजेपी सरकार फीस का पैसा अभी लौटाए. जब कभी दुबारा परीक्षा हो तो ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट से फीस ले ले. बहराइच में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की नीयत नौकरी देने की नहीं थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से परीक्षा का पेपर लीक हो गया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के समय कार्रवाई नहीं हुई. अखिलेश यादव पूर्व सांसद की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. उन्होंने ने केंद्र सरकार पर भी वार किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों से वोट डालने का अधिकार छीन लिया जाएगा. बीजेपी सरकार चीन और रूस के रास्ते पर जा रही है.

Prayagraj News: शराबी हुड़दंगियों से परेशान हुआ 5 साल का मासूम, हाईकोर्ट से मांगी मदद, जनहित याचिका दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget