एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के एक बयान से बदल गया सपा का नारा? लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला!

UP Lok Sabha Chunav 2024: PM Narendra Modi के बयान के बाद समाजवादी पार्टी की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अखिलेश यादव के पोस्ट से इसके संकेत मिल रहे हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: राजस्थान स्थित बांसवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की सिसायी हलकों में जमकर भर्त्सना हो रही है जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को लेकर टिप्पणी की है. विपक्ष ने उनके बयान को लेकर चुनाव आयोग तक से शिकायत कर दी है. अब उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी ने अपना नारा बदलने के संकेत दिए हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक बयान जारी किया.

इस बयान में एक ओर जहां उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बचाव किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला. इसके अलावा इसी बयान में अखिलेश ने सपा का नारा बदलने के संकेत भी दिए. सपा प्रमुख ने अपना बयान जारी किया और आखिरी में लिखा- 'कभी नहीं चाहिए भाजपा.' इससे पहले सपा प्रमुख जो भी पोस्ट या बयान जारी करते थे उसमें लिखते थे 'नहीं चाहिए भाजपा'.

हालांकि हालिया बयान में अखिलेश द्वारा कभी नहीं भाजपा लिखने से यह संकेत मिल रहे हैं कि बीच लोकसभा चुनाव सपा ने अपना नारा बदल दिया है. लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही अखिलेश और समाजवादी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, एक्स पर जो बयान या प्रतिक्रिया दारी की जाती थी, उसमें लिखा जाथा- नहीं चाहिए भाजपा. 

 

पीएम ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश की संपत्ति "उन लोगों को बांट देगी जिनके अधिक बच्चे हैं". राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली के दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश की संपत्ति को "घुसपैठियों" और "जिनके अधिक बच्चे हैं" उनके बीच वितरित किया जा सकता है.

वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय को देश के संसाधनों तक प्राथमिकता से पहुंच मिलनी चाहिए.

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के मुसलमान वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, किया कांग्रेस का बचाव, BJP पर बोला हल्ला

पीएम मोदी ने कहा था, 'कांग्रेस के घोषणापत्र से संकेत मिलता है कि वे माताओं और बहनों की सोने की संपत्ति का मूल्यांकन करने, उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने और बाद में उस संपत्ति को वितरित करने की योजना बना रहे हैं. वे इसे किसे वितरित करेंगे? मनमोहन सिंह के प्रशासन ने जोर देकर कहा था कि मुसलमानों को देश की संपत्ति तक पहुंचने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget