एक्सप्लोरर

लोकसभा में PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना तो हंसने लगे अखिलेश-डिंपल, किस बात पर आई हंसी?

PM Modi Speech in Lok Sabha: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यह बहुत लंबा भाषण था, आज हमें 11 जुमलों का संकल्प सुनने को मिला.

Akhilesh Yadav and Dimple Yadav Laughing: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन आज शनिवार (14 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के 75 साल के उपलक्ष्य में संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इमरजेंसी का जिक्र कर कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप लगाए. इसी बीच पीएम मोदी ने लोकसभा में ऐसी बात कही कि सदन में बैठे समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव हंसने लगे. इन दोनों की हंसी सदन के कैमरे में भी कैद हो गई. 

पीएम मोदी ने कहा कि जिस जस्टिस एचआर खन्ना ने इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया था वह उनसे इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने उन्हें सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस नहीं बनने दिया. इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि "यहां भी ऐसे कई दल बैठे हैं, जिनके मुखिया भी सारे जेल में हुआ करते थे. ये इनकी मजबूरी है कि आज वहां जाकर बैठे हैं. उनको भी जेलों में ठूंस दिया गया था." पीएम मोदी की इस बात पर सदन में बैठे सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव हंसने लगे. 

इमरजेंसी के दौरान जेल में रहे थे मुलायम सिंह

मतलब साफ है कि पीएम मोदी का इशारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तरफ था. क्योंकि इमरजेंसी के दौरान 1975 में मुलायम सिंह यादव भी जेल में रहे थे और इसके बाद ही उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया था. 

हमें 11 जुमलों का संकल्प सुनने को मिला- अखिलेश यादव

वहीं लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यह बहुत लंबा भाषण था, आज हमें 11 जुमलों का संकल्प सुनने को मिला. जो परिवारवाद की बात कर रहे हैं उनके खुद के दल में (परिवारवाद) भरा पड़ा है. जातीय जनगणना को लेकर लगातार हम लोग आगे बढ़ रहे हैं और वो दिन आएगा जब जातिगत जनगणना भी होगी और आबादी के हिसाब से लोगों को अधिकार और सम्मान भी मिलेगा."

महाकुंभ में एक्टिवेट हुआ एंटी ड्रोन सिस्टम, पहले ही दिन बिना परमिशन उड़ रहे दो ड्रोन पकड़े

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget