एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में कल इन रास्तों पर चलने में आएगी मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें यहां

UP News: यूपी में 20 जुलाई को पीएम मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया जाएगा. वहीं लखनऊ से सीएम योगी इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. जिसके कारण अकबरनगर में यातायात बदला रहेगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में  पौधारोपण को लेकर कल 20 जुलाई को अभियान चलने वाला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत लखनऊ स्थित अकबरनगर से करेंगे.  पिछले दिनों कुकरेल नदी को अतिक्रमण करके लोगों ने घर बनाया हुआ था. लोगों के अवैध घरों को जमींदोज कर अब योगी सरकार यहां वन क्षेत्र विकसित करने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 8:30 बजे यहां पहुंच कर पहला पौधा लगाएंगे. आपको बता दें कि यहां 25 एकड़ भूमि पर वन क्षेत्र विकसित हो रहा है . इस कार्यक्रम को लेकर,इसकी शुरुआत से लेकर इसकी समाप्ति तक अकबरनगर में यातायात बदला रहेगा.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया जाएगा. इस अभियान के लिए नोडल मंत्री भी तैयार किए गए हैं, सीएम  योगी के निर्देश पर सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों में तैनात रहेंगे.  20 जुलाई (शनिवार) को आधे दिन सभी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाएं केवल पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगी. 

इन क्षेत्रों में रहेगा रूट डायवर्जन
पॉलिटेक्निक चौराहे से अकबरनगर की तरफ आने वाले लोगों को अकबरनगर के पहले ही नीलगिरी या लेखराज चौराहे से मुड़कर आम्रपाली चौराहे होकर जाना पड़ेगा.समता मूलक चौराहे से सामान्य यातायात आर आर बंधा पुल होकर आगे नहीं जाएगा, यहां इस रूट पर आने वाले वाहन आर आर बांध तिराहे से पेपर मिल तिराहा होकर  जा सकेंगे.बादशाह नगर से यातायात कुकरैल ओवर ब्रिज होकर नहीं जा सकेगा, यह लोग पीएसी मुख्यालय से सर्वोदय वन वे होते हुए जा सकेंगे.कल्याण अपार्टमेंट से आने वाले लोग कुकरैल ओवरब्रिज होकर नहीं जा सकेंगे,  यह लोग सर्वोदय नगर चौराहा होकर जा सकेंगे.

वहीं आईटी की तरफ से पॉलिटेक्निक की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. इस रूट पर आने वाले वाहन बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन तक आने के बाद बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से बाएं कार्मल चौराहे से पीएससी मुख्य द्वार या वायरलेस चौराहे से होते हुए सर्वोदय नगर चौराहा होकर बंधा रोड के रास्ते शक्ति नगर ढाल होकर जा सकेंगे.  इसके अलावा वाहन बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से यू टर्न लेकर पेपर मिल से बाएं आर आर बंधा होकर भी अपने गंतव्य को जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Global IT Outage: लखनऊ एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आउटेज का असर, यात्रियों की मैनुअली की जा रही बोर्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget