एक्सप्लोरर

Global IT Outage: लखनऊ एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आउटेज का असर, यात्रियों की मैनुअली की जा रही बोर्डिंग

Microsoft Windows Outage: माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की तकनीकी समस्या के चलते लखनऊ एयरपोर्ट की फ्लाइट और अन्य सेवाएं बाधित हैं. जिसके चलते लोगों को मैनुअली बोर्डिंग की जा रही है.

Golabal IT Outage: माइक्रोसॉफ्ट विंडो में आई टेक्निकल गड़बड़ी का अब लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है. एयरपोर्ट पर फ्लाइट समेत कई सुविधाएं ठप पड़ गई है. इस बीच लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इसको लेकर जानकारी दी गई है. आपको बता दें कि देश में सभी एयरलाइंस का सर्विस प्रोवाइडर माइक्रोसॉफ्ट ही है. ऐसे में इसका सर्वर अचानक ठप हो जाने से ऑनलाइन सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं और यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

लखनऊ एयरपोर्ट के एक्स अकाउंट पर लिखा गया है कि यात्रियों की मैनुअल बोर्डिंग की जा रही है. लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यात्रियों की मैनुअल बोर्डिंग की जा रही है. मैनुअल बोर्डिंग के चलते काफी समय लग रहा है. यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से यह परेशानी हो रही है. एयरलाइंस कंपनियां मैनुअली बोर्डिंग कर रही है. इसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. वहीं एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों को संयम रखने का आग्रह किया गया है. 

विभिन्न एयरलाइंस का आया जवाब
इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच  एक्स पर कहा कि हमारे सिस्टम फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की खराबी से प्रभावित हैं. जिसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है. इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपकी बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.कंपनी ने कहा कि हम सभी पूरी तरह से सक्रिय हैं और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं. हमारी डिजिटल टीम भी इन व्यवधानों को तेजी से हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के साथ मिलकर काम कर रही है.

किफायती एयरलाइन अकासा ने कहा कि हमारे सेवा प्रदाता के साथ बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं के कारण बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाओं सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी. फिलहाल हम हवाई अड्डों पर ऑफलाइन चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: हरिद्वार में UP की तरह कांवड़ रूट पर ठेले में लगाना होगा नेमप्लेट, डीएम ने दिया आदेश

अयोध्या में एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर बताया, "माइक्रोसॉफ्ट का क्लाउड डाउन है.इसकी वजह से थोड़ी समस्या हो रही है और एयरलाइन्स मैनुअल रूप से प्रक्रिया कर रही हैं, इसमें थोड़ा समय लग रहा है। यात्रियों को कोई दिक्क्त न हो इसलिए हमने उचित व्यवस्थाएं की हैं, सुरक्षा हॉल, प्रस्थान क्षेत्र में सीट बढ़ा दी गई है..इससे लगभग 12-13 फ्लाइट प्रभावित हुई हैं, एयर इंडिया को छोड़कर बाकी सभी एयरलाइंस को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget