एक्सप्लोरर

मायावती के आदेश पर आकाश आनंद ने शुरू किया चुनाव प्रचार, मंच से बीजेपी-कांग्रेस की लगाई क्लास

UP News: आकाश आनंद ने कहा कि अब आप लोगों को ही अपने हित व कल्याण में यहां बिहार प्रदेश में जल्द ही होने वाले विधानसभा आम चुनाव में अपनी पार्टी बीएसपी को ही जरूर कामयाब बनाना है.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन सभी राजनीतिक दल चुनावी दंगल में आ चुके हैं. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जोरदार चुनावी अभियान की शुरुआत की है. बसपा नेता आकाश आनंद ने बिहार के रोहतास जिले में आयोजित सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा के दौरान दलित और पिछड़े वर्गों के बीच बसपा की विचारधारा को मजबूत करने पर जोर दिया. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस का नाम लेकर दोनों ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधा.

बसपा चीफ मायावती के आदेश पर उनके भतीजे आकाश आनंद बिहार के चुनावी मैदान में अपना आगाज कर चुके हैं. उन्होंने शुक्रवार (12 सितंबर) को रोहतास जिले में आयोजित एक सभा में उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान किया और जनता से बहुजन समाज पार्टी के समर्थन में आगे आने की अपील की. आकाश आनंद ने कहा कि अब आप लोगों को ही अपने हित व कल्याण में यहां बिहार प्रदेश में जल्द ही होने वाले विधानसभा आम चुनाव में अपनी पार्टी बीएसपी को ही जरूर कामयाब बनाना है. अर्थात अब आपको यहां कांग्रेस, बीजेपी व इनकी सभी सहयोगी पार्टियों को सत्ता से अन्य सत्ता में आने से जरूर रोकना होगा. 

बसपा नेता ने कहा कि इन पार्टियों की संकीर्ण व पूंजीवादी सोच व सिद्धांत आदि होने की वजह से भी यहां सर्व समाज में से गरीब व मुसलमान और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों की भी आर्थिक स्थिति भी आज तक कुछ खास बदल नहीं पाई है. उन्होंने कहा कि इनकी गलत नीतियों के कारण यहां सर्व समाज में से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और अन्य मेहनतकश लोगों का भी खुशहाल जिंदगी यहां पर बसाना बहुत मुश्किल हो रहा है.

आकाश आनंद ने बसपा प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान

बसपा के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे. इस मौके पर बसपा नेता ने करगहर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह पटेल के नाम की घोषणा की. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget