एक्सप्लोरर

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह जेल से रिहा, 7 महीने बाद आए बाहर

Akanksha Dubey Suicide: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह जेल से रिहा हो गए हैं. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वो जेल से बाहर आए.

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Suicide) की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) जेल से रिहा हो गए हैं. 7 महीने बाद सिंगर समर सिंह गुरुवार को जेल से बाहर आए, जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. पिछले दिनों उन्हें हाईकोर्ट (Highcourt) से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वो जेल से बाहर आए. 

सिंगर समर सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जब वो जेल से बाहर आए तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक जेल के बाहर पहुंचे हुए थे. समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, हालांकि इस दौरान वो मीडिया की नजरों से बचते दिखे और मुंह छुपाते नजर आए. उन्होंने पत्रकारों से भी बात नहीं की, सीधा अपनी कार में बैठे और वहां से निकल गए. 

आकांक्षा दुबे की मौत मामले में मुख्य आरोपी
समर सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी थे. इसी साल 26 मार्च को वाराणसी के होटल के कमरे में एक्ट्रेस का शव पंखे से लटकता हुआ मिला था. आत्महत्या की रात का एक सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आया था, जिसमें संदीप सिंह नाम का शख्स उन्हें होटल के कमरे में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था. पुलिस की जांच में सामने आया कि समर सिंह और आकांक्षा दुबे लिन इन रिलेशन में थे, हालांकि एक्ट्रेस की मां ने इससे इनकार किया था. 

मां ने लगाए थे गंभीर आरोप
आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद उनकी मां ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह हत्या का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी. मां मधु दुबे की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जिसके बाद उनकी तलाशी में कई जगह छापेमारी की गई. 6 अप्रैल को समर सिंह को गाजियाबाद जनपद से गिरफ्तार किया था.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP के मिशन 80 को पूरा करने में मदद कर रही सपा? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget