एक्सप्लोरर

'जहाज से बाहर आते ही आंखें जलने लगीं, मुझे लगा ये...' नोएडा, गाजियाबाद में खराब हवा पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Delhi से सटे नोएडा का AQI 388 था और पीएम 10 का कंसंट्रेशन 377 थी, दोनों 'बहुत खराब' श्रेणी के अंतर्गत थे. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', माना जाता है.

UP AQI News: उत्तर प्रदेश में एयर पल्यूशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब और हरियाणा पर आरोप लगाए हैं. सीएम ने कहा कि 'परसों सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली समेत 5-6 राज्यों को नोटिस जारी किया. दिल्ली जाते समय मैं गाजियाबाद में उतरा. जैसे ही मैं विमान से बाहर निकला, मेरी आंखों में जलन होने लगी और मुझे एहसास हुआ कि ऐसा धुंध के कारण हुआ.'

सीएम ने कहा कि फिर मैंने नासा के सैटेलाइट इमेज की जांच की, तो पता चला कि पूरा पंजाब और उत्तरी भाग हरियाणा 'लाल' दिख रहा था. जब इन राज्यों से हवा चली, तो दिल्ली अंधेरे में ढकी हुई थी.

क्या है नोएडा गाजियाबाद का हाल?
शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 388 था और पीएम 10 का कंसंट्रेशन 377 थी, दोनों 'बहुत खराब' श्रेणी के अंतर्गत थे. ग्रेटर नोएडा में भी यही हाल है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 में भी उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, एक्यूआई 493 पहुंच गया है. अगर पूरे ग्रेटर नोएडा के आंकड़े की बात करें तो एक्यूआई 485 पर पहुंचा हुआ है. गाजियाबाद में ओवरऑल आंकड़ा 418 बना हुआ है.  गाजियाबाद के लोनी इलाके में हालात बद से बदतर बने हुए हैं. उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक एक्यूआई यहां 492 पहुंच गया है.

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

UP News: भैरों मिश्र से मिलेंगे यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय, पूर्व BJP सांसद ने यूपी सरकार पर उठाए थे सवाल

केंद्रीय वायु प्रदूषण आयोग ने पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-3 लागू कर दिया गया है. ग्रेप-3 के लागू होते ही निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है. साथ ही बीएस-3 और बीएस-4 वाले वाहनों को चलाने पर पाबंदी लगा दी गई है. दिल्ली में कक्षा पांच तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. नोएडा व ग्रेटर नोएडा में भी स्कूलों को आनलाइन पढ़ाई शुरू कराने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget