एक्सप्लोरर

योगी के बयान पर ओवैसी का पलटवार, महंगा पेट्रोल-डीजल, बेरोजगारी की वजह सेक्युलरिज्म है?

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि योगी का बयान संविधान और संविधान निर्माताओं का अपमान है.

नई दिल्ली. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सेक्युलरिज्म पर दिए बयान को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार हमला बोला है. ओवौसी ने योगी के बयान पर पलटवार करते इसे वाहियात बताया. ओवैसी ने कहा कि योगी का बयान संविधान और संविधान निर्माताओं का अपमान है.

ओवैसी ने सीएम योगी से सवाल किया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं. लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं. महिलाएं परेशान हैं. क्या ये सब सेक्युलरिज्म की वजह से है? उन्होंने पूछा कि क्या संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्र विचार की गारंटी धर्मनिरपेक्षता को नहीं दर्शाती है. "मैं पूछता हूं कि क्या अनुच्छेद 14, 19, 22, 25, 26, 29 और 30 धर्मनिरपेक्ष विचारों और मूल्यों को रिफ्लेक्ट नहीं करते हैं?"

ओवैसी यही नहीं रुके. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा, "आप सेक्युलरिज्म के नाम पर भूमि पूजन कर रहे हैं. आप मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री होते हुए भूमि पूजन कर रहे हैं. वो सेक्युलरिज्म है? क्या सरकार का कोई मजहब होता है. भारत का ना कोई मजहब है और ना ही होगा. भारत सभी मजहबों को मानता है. भारत उनका भी सम्मान करता है जो किसी मजहब को नहीं मानते हैं. हम कहते हैं कि यहां के अधिकांश लोग धर्मनिरपेक्ष हैं, इसीलिए भारत धर्मनिरपेक्ष है."

संघ पर भी बोला हमला ओवैसी ने कहा कि संघ हमेशा सेक्युलरिज्म तीखी जुबान बोलता है. उन्होंने कहा, “संघ भारत की विविधता को पहचानने के लिए कभी तैयार नहीं था. विषम दिनों में, वे कहते हैं कि भारत धर्मनिरपेक्ष है क्योंकि अधिकांश भारतीय धर्मनिरपेक्ष हैं. कभी वे कहते हैं कि धर्मनिरपेक्षता ने हमारी परंपराओं को वैश्विक मान्यता जीतने से रोक दिया है. ”

योगी ने क्या कहा था? बता दें कि सीएम योगी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि सेक्युलरिज्म भारत की संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच पर लाने में बहुत बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि था हमें इससे उबरकर सात्विक मन से प्रयास करना होगा.

ये भी पढ़ें:

सर्वे: बंगाल में दीदी, असम में NDA, TN में कांग्रेस गठबंधन, जानें- 5 राज्यों में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान

मेगन मार्केल के इंटरव्यू की सिमी ग्रेवाल ने की आलोचना, लगाया झूठ बोलने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget