एक्सप्लोरर

Taj Mahotsav 2024: ताज महोत्सव में इस बार हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर यमुना आरती, नगर आयुक्त ने लिया जायजा

Agra News: ताज महोत्सव में इस बार बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर यमुना किनारे आरती की जाएगी. रोजाना शाम में यमुना की आरती का आयोजन 10 दिनों तक होगा. नगर आयुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया.

Agra Taj Mahotsav 2024: आगरा में 10 दिवसीय ताज महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. ताज महोत्सव का आयोजन 17 से 27 फरवरी तक होगा. गुरुवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने यमुना आरती स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि यमुना आरती स्थल को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है. नगर आयुक्त एजेंसी के पदाधिकारियों को समय से पहले काम पूरा करने की हिदायत दी. ताज महोत्सव में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं. इस बार ताज महोत्सव में चार चांद लगाने की तैयारी की गई है.

ताज महोत्सव में हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर यमुना आरती

आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए पहली बार नए प्रयोग किए गए हैं. यमुना की आरती शाम को रोजाना 10 दिनों तक लगातार चलेगी. पहली बार हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर यमुना आरती का आयोजन होगा. ताज महोत्सव के आयोजन में यमुना आरती को शामिल जाने से सैलानियों में खुशी की लहर देखी जा रही है. गर्ल्स बाइक रैली, ताज कार रैली ,काइट फेस्टिवल, हॉट एयर बैलून, हेरिटेज वॉक, फ्लावर शो का सैलानी लुत्फ उठा सकेंगे. ताज महोत्सव के मुख्य मंच पर बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति होगी.

नगर आयुक्त ने आरती स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

हॉट एयर बैलून राइड का भी आनंद लिया जा सकता है. सैलानी खुले आसमान से ताज का दीदार कर सकेंगे. इस बार ताज महोत्सव की थीम समृद्धि और संस्कृति रखा गया है. ताज महोत्सव में हस्तशिल्प, हस्तकला, फर्नीचर और कपड़ों के स्टाल लगते हैं. माना जा रहा है कि 300 आयोजक स्टॉल की बुकिंग करा सकते हैं. ताज महोत्सव में देश भर की कलाओं का संगम देखने को मिलता है.सैलानियों को अलग-अलग स्वादों का जायका भी चखने को मिलता है. ताज महोत्सव का लुत्फ लेने बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं. 10 दिवसीय आयोजन को धूमधाम से मनाने की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है. 

Luckhnow News: सपा के शिवलिंग पूजा को सुभासपा ने बताया ढोंग, कहा - हिंदू विरोधी समाजवादी पार्टी

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget