एक्सप्लोरर

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी चौहान की भी गई जान, शहर में शोक की लहर

Tamil Nadu Helicopter Crash: तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में विंग कमांडर पृथ्वी चौहान की मौत से आगरा में शोक की लहर है. केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी है.

Wing Commander Prithvi Singh Chauhan Death: तमिलनाडु में बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (42) के निवास स्थल आगरा में शोक की लहर है. उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं. हादसे में विंग कमांडर चौहान की मौत होने की सूचना मिलते ही उनके संबंधी और पड़ोसी दयाल बाग में सरन नगर स्थित उनके घर पहुंचे. विंग कमांडर चौहान का परिवार 2006 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आगरा आ गया था और उनके पिता सुरेंद्र सिंह (74) ने यहां बेकरी का काम शुरू किया.

ज्ञात हो कि तमिलनाडु के कुन्नूर में वायु सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गयी है. विंग कमांडर चौहान भी मृतकों में शामिल हैं.

पिता को समाचार चैनलों से मिली मौत की सूचना

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बेटे की असामयिक मौत की सूचना समाचार चैनलों से मिली. बहरहाल, हमें वायु सेना के अधिकारियों या आगरा प्रशासन की ओर से बुधवार को इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करने वाला कोई संदेश नहीं मिला. उन्होंने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी ने टीवी पर यह खबर देखने के बाद पृथ्वी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन पृथ्वी का फोन बंद था. इसके बाद उसने पृथ्वी की पत्नी कामिनी सिंह को फोन किया, जिसने इस खबर की बात स्वीकार की.

पिता ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि वह हमारा कुशल क्षेम लिया करता था. उसने 31 साल बाद अपनी तीन बहनों के साथ पिछले साल रक्षाबंधन मनाया था, लेकिन उसकी बड़ी बहन रक्षाबंधन पर नहीं आ पाई थी, क्योंकि वह मुंबई में रहती है.

पृथ्वी सिंह चौहान पांच भाई-बहनों में थे सबसे छोटे

विंग कमांडर पृथ्वी के पिता ने बताया कि मैंने पृथ्वी से तीन-चार दिन पहले बात की थी. उसकी मां की नजर कमजोर हो गई है और पृथ्वी ने अपनी मां की सेना के अस्पताल में जांच के लिए समय लिया था. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार विंग कमांडर पृथ्वी ने मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई की. वह साल 2000 में हैदराबाद में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए और इस समय तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर तैनात थे. पृथ्‍वी का वृंदावन निवासी कामिनी सिंह से 2007 में विवाह हुआ था. उनकी 12 वर्षीय बेटी आराध्‍या और नौ वर्षीय बेटा अविराज है.

आगरा से सांसद एवं केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने भी बुधवार देर रात दो बजे विंग कमांडर चौहान के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी.

यह भी पढ़ें-

Bipin Rawat Helicopter Crash: 'लोग बुरी तरह जल गए थे, तड़प रहे थे', ग्राउंड जीरो से कुन्नूर हादसे की कहानी चश्मदीद की जुबानी

Watch Rajnath Singh Statement: CDS Bipin Rawat का हेलिकॉप्टर गिरने के बाद क्या हुआ, कौन करेगा घटना की जांच?

 

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी चौहान की भी गई जान, शहर में शोक की लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget