एक्सप्लोरर

UP: आगरा में टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकत, फिर करने लगा जिद- 'बॉयफ्रेंड बना लो मुझे'

Agra News: आगरा में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ मैथ्स के शिक्षक ने अश्लील हरकतें की. शिक्षक ने न केवल छात्रा के साथ छेड़छाड़, बल्कि उस पर बार-बार बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डाला.

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसके कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही उसके साथ अश्लील हरकत की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी क्षेत्र में वशिष्ठ क्लासेस नाम से एक कोचिंग सेंटर संचालित है, जहां 9वीं और 10वीं के छात्रों को गणित और विज्ञान की पढ़ाई कराई जाती है. इसी कोचिंग में पढ़ने वाली एक 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ मैथ्स के शिक्षक ने अश्लील हरकतें की.

आरोपी शिक्षक ने न केवल छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उस पर बार-बार बॉयफ्रेंड बनने का दबाव डाला. उसने छात्रा से कहा कि 'तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है तो मुझे अपना बॉयफ्रेंड बना लो.'

छात्रा ने दिखाई हिम्मत

शिक्षक की लगातार इन हरकतों से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत थाना न्यू आगरा पुलिस से संपर्क किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की तेज कार्रवाई

छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. थाना न्यू आगरा के प्रभारी और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) हरिपर्वत विनायक भोसले ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया.

उन्होंने बताया कि नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत और दबाव बनाने की शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई. आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले की गहन जांच जारी है, और दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

इस घटना से इलाके लोगों में कोचिंग संचालक के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है, इसके साथ ही अब ये मांग हो रही है कि शहर में बिना पुलिस सत्यापन के चल रही कोचिंग पर रोक लगनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget