एक्सप्लोरर

अब चांदनी रात में ताजहमल के दीदार की अनुमति, जानें- कैसे बुक किया जा सकता है टिकट

Taj Mahal Night View: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर 2004 में करीब 20 सालों के बाद ताजमहल को दोबारा रात में खोला गया था. कोरोना महामारी के बाद फिर से रात्रि दर्शन पर पाबंदी थी.

Taj Mahal News: कोविड-19 के चलते रात में दीदार के लिये एक साल से बंद ताजहमल को 21 अगस्त से फिर से खोल दिया जाएगा. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी अनुमति दे दी. पुरातत्व विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता मनु शर्मा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रात में ताजमहल का दीदार किया जा सकेगा. पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर में 17 मार्च को ताजमहल को बंद कर दिया गया था. 188 दिनों के लॉकडाउन के बाद 21 सितंबर को ताजहमल को खोला गया था. दूसरी लहर में ताजमहल 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहा. 16 जून से स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. ताजमहल को दिन में खोलने की अनुमति तो मिल गई थी, लेकिन रात्रि दर्शन पर पाबंदी है. अब इसे रात में खोलने की अनुमति भी मिल गयी है.

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् (आगरा सर्कल) वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 21, 23 और 24 अगस्त को रात्रि दर्शन की अनुमति दी जाएगी क्योंकि स्मारक हर सप्ताह शुक्रवार को बंद रहता है और रविवार को लॉकडाउन लागू है. उन्होंने कहा कि आगंतुकों के लिए तीन समय स्लॉट हैं. रात 8:30-9 बजे, 9-9:30 बजे और रात 9:30-10 बजे. उन्होंने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्लॉट में 50 पर्यटकों को ताज के दीदार की अनुमति दी जाएगी.''

एएसआई कार्यालय के काउंटर से एक दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता

कुमार ने कहा, ''आगरा में 22 माल रोड स्थित एएसआई कार्यालय के काउंटर से एक दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता है.'' टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन रविवार को लॉकडाउन और रात 10 बजे के बाद कर्फ्यू नहीं हटाए जाने तक इससे सप्ताहांत में आने वाले यात्री आकर्षित नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ''पर्यटक शहर के रात्रि जीवन का आनंद लेना चाहते हैं. वे रात 10 बजे के बाद अपने होटलों में नहीं रहना चाहते.''

सरकार द्वारा अनुमोदित टूर गाइड मोनिका शर्मा ने इस कदम की सराहना की और कहा कि यह आगरा के पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए आशा की किरण है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर 2004 में करीब 20 सालों के बाद ताजमहल को दोबारा रात में खोला गया था. पूर्णिमा के अवसर पर महीने में पांच दिन ताजमहल रात को खोलने की व्यवस्था की गई थी. तभी से माह में पांच दिन (पूर्णिमा, उससे दो दिन पूर्व और दो दिन बाद) रात में ताजमहल खोला जाने लगा, लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते इसे बंद कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:

UP Elections: मैराथन बैठक के बाद यूपी के लिए बीजेपी ने तैयार किया चुनावी रोडमैप, ये नेता बन सकते हैं MLC

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान- कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी उत्तर प्रदेश सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget