एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान- कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी उत्तर प्रदेश सरकार

CM Yogi Announcement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि यूपी सरकार दो खेलों को गोद लेकर अगले 10 सालों तक उनका वित्तपोषण करेगी.

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार कुश्ती समेत दो खेलों को अंगीकृत करके अगले 10 साल तक उनका वित्तपोषण करेगी. योगी ने राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेकर अगले 10 सालों तक उनका वित्तपोषण करेगी. इनमें एक खेल कुश्ती होगा और दूसरा खेल खेलकूद विभाग द्वारा चयनित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर गांव में एक खेल मैदान के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है. मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण हो रहा है. प्रदेश सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी. राज्य सरकार लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना करेगी.'' उन्होंने बताया कि सरकार खेल कॉलेज में खिलाड़ियों की आहार धनराशि को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की तर्ज पर अब 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये प्रति दिन प्रति खिलाड़ी करने जा रही है.

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व कप व विश्व चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान करने और पुलिस में भी उपाधीक्षक का पद देने के लिए सहमति दे दी है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, '' कोविड-19 महामारी के बीच हमारे खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अब तक के हमारे ओलंपिक इतिहास में भारत को सर्वाधिक पदक उपलब्ध कराने में जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है. हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारत ने तोक्यो ओलंपिक के 18 खेलों में प्रतिभाग करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य समेत कुल सात पदक प्राप्त किए हैं. उत्तर प्रदेश से भी 10 खिलाड़ियों ने भी इन खेलों में हिस्सा लिया.''

प्रदेश सरकार ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को चार करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपए और टीम खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर तीन करोड़, रजत पदक पर दो करोड़ और कांस्य पदक पर एक करोड़ रुपए पुरस्कार स्वरूप उपलब्ध कराती है.

भारत के खिलाड़ी देश के लिए खेले हैं- योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''लेकिन भारत के खिलाड़ी देश के लिए खेले हैं. हम सब एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभिन्न अंग है और इसीलिए हम लोगों ने अपनी इस नैतिक जवाबदेही का परिचय देते ही यह तय किया कि हम लोग स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले देश के किसी भी खिलाड़ी को सम्मान स्वरूप दो करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान करेंगे और आज यह राशि यहां पर इन सभी खिलाड़ियों को प्रदान की गयी."

यह भी पढ़ें-

तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्मगुरुओं पर दर्ज हो केस, जेल में डाले सरकार- महंत नरेंद्र गिरि

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ मेरठ का लाल, 6 महीने बाद था रिटायरमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget