एक्सप्लोरर

UP Elections: मैराथन बैठक के बाद यूपी के लिए बीजेपी ने तैयार किया चुनावी रोडमैप, ये नेता बन सकते हैं MLC

UP Elections: बीजेपी ने कल देर रात उत्तर प्रदेश में अपने आगामी कार्यक्रमों को लेकर साढ़े तीन घण्टे से भी ज्यादा देर तक मैराथन बैठक की. बैठक में निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद को भी बुलाया गया.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज 6 महीने का वक़्त ही बचा हैं. ऐसे में सत्तासीन पार्टी बीजेपी ने यूपी में दोबारा सत्ता अर्जित करने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश में संगठन व सरकार को तमाम कामों में भी लगाया जा रहा है जिससे कि चुनाव से पहले बीजेपी अपने पक्ष में ऐसा माहौल तैयार करे जहां से विपक्षी पार्टियां दूर तक भी नजर न आएं.

दिल्ली में हुई मैराथन बैठक

बीजेपी ने कल देर रात उत्तर प्रदेश में अपने आगामी कार्यक्रमों को लेकर साढ़े तीन घण्टे से भी ज्यादा देर तक मैराथन बैठक की. गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल हुए. बैठक में सरकार व संगठन के कामकाज की समीक्षा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के केंद्रीय नेताओं के यूपी प्रवास की योजना पर मंथन हुआ. साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों तक पार्टी की पहुंच को लेकर भी चर्चा हुई.

सहयोगी दलों के साथ को लेकर हुआ  मंथन

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के इस वक़्त दो प्रमुख दल सहयोगी के तौर पर हैं जिनमे एक अपना दल(एस) और दूसरी निषाद पार्टी हैं. अपना दल की ओर से केंद्र में अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाये जाने के बाद निषाद पार्टी को भी अब उत्तर प्रदेश में महत्त्वपूर्ण स्थान देने को लेकर चर्चा हुई. कल गृहमंत्री अमित शाह के घर देर रात तक चली बैठक में निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद को भी बुलाया गया जहां पर उनसे बातचीत कर आगे की रणनीति तैयार की गई. निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने यूपी में निषाद पार्टी की सहभागिता के साथ मछुआरा समुदाय के आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात बीजेपी आलाकमान के समक्ष रखी.

एमएलसी उम्मीदवारों के नाम को लेकर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश में चार एमएलसी के पदों के लिए उम्मीदवार तय किये जाने हैं जिसके लिए कल बैठक पर नामों की चर्चा की गई. सूत्रों के अनुसार निषाद पार्टी की तरफ से डॉ संजय निषाद व कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में आये जितिन प्रसाद को एमएलसी बनाया जा सकता है. इसके अलावा एक अन्य ब्राम्हण चेहरा व अति पिछड़े वर्ग से एमएलसी बनाया जा सकता हैं.

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान- कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी उत्तर प्रदेश सरकार

तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्मगुरुओं पर दर्ज हो केस, जेल में डाले सरकार- महंत नरेंद्र गिरि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget