एक्सप्लोरर

आगरा: खनन माफिया द्वारा सिपाही की हत्या मामले में पुलिस खाली हाथ, 10 से ज्यादा टीमें अपराधियों को पकड़ने में जुटी

आगरा में पुलिस ने खनन माफिया को पकड़ने के लिये पूरी ताकत लगा दी है. आपको बता दें कि माफिया ने सिपाही की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी.

आगरा: रविवार सुबह 4 बजे के करीब खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही सोनू कुमार की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक पूरी तरह से खाली हाथ है. हमलावर खनन माफिया अब तक पुलिस के शिकंजे से दूर हैं. हालांकि 10 से ज्यादा पुलिस टीमें आगरा और राजस्थान के धौलपुर जिले में लगातार दबिश दे रही हैं. ऐसे में आज एबीपी गंगा की टीम सोन ग्राम पंचायत के नगला बड़ा में पहुंची जहां खनन माफियाओं ने सिपाही की हत्या की थी. वहां पहुंचकर एबीपी गंगा की टीम ने जाना किस तरीके से पगडंडियों के सहारे कच्चे रास्तों से होकर लगातार धौलपुर की सीमा से खनन करके माफिया बालू को आगरा के तमाम बाजारों में बेच रहे हैं.

मौके पर पहुंची एबीपी गंगा की टीम

एबीपी गंगा की टीम ने वहां मौजूद ग्रामीणों से भी बात की, उन्होंने बताया कि खनन माफिया पूरी तरह से बेखौफ हैं, किस तरह से वह लाठी-डंडों से लेकर हथियारों से पूरी तरह से लैस रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ठान ले तो एक ट्रॉली भी अवैध खनन की नहीं बेची जा सकेगी. कहीं ना कहीं पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. एबीपी गंगा की टीम ने इस बात की पड़ताल की रात में घटना के वक्त कौन पुलिसकर्मी मौजूद थे और जो वीडियो वायरल हो रही है जो वहां बनाई गई है. एबीपी गंगा की टीम ने पड़ताल को जनता के सामने रखा है.

आईजी ने कहा जल्द पकड़े जाएंगे माफिया

जहां हत्या हुई है, वहां IG रेंज सतीश गणेश ने भी मौका मुआयना किया और लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये. इसको लेकर सतीश गणेश का कहना है कि हमारी कई सारी टीमें लगी हुई हैं और हम जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेंगे. साथ ही सर्विलांस से लेकर क्राइम ब्रांच , एसओजी, swat टीम के साथ ही कई सारे थानों की टीमों को खनन माफियाओं को पकड़ने के लिए लगाया गया है.

आईजी रेंज ने एसपी धौलपुर और आईजी भरतपुर से भी इस मामले में मदद मांगी है. उनका कहना है कि राजस्व , खनन समेत अन्य विभागों की भी अवैध खनन को रोकने में मदद ली जाएगी और ज्वाइंट कोआर्डिनेशन के साथ अवैध खनन को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, लेकिन जिस तरह से पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन हो रहा है और राजस्थान सीमा से कई किलोमीटर आगरा में अंदर आकर खनन माफिया एक सिपाही की हत्या कर दे रहे हैं. यह कहीं ना कहीं योगी सरकार की अवैध खनन को लेकर कहे जा रहे दावों पर सवालिया निशान लगाती है.

ये भी पढ़ें

अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारी अंतिम दौर में, भव्य और यादगार बनाने के लिये सरकार ने झोंकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget