एक्सप्लोरर

आगरा: जुआरियों को पुलिस ने सांठगांठ कर छोड़ा, चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा के थाना एत्माउद्दोल क्षेत्र के ट्रांस यमुना पुलिस चौकी का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पुलिस में एक घर में हो रहे बड़े जुआ को पकड़ा और उसके बाद पुलिस चौकी से ही जुआरियों को छोड़ दिया.

Agra News: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष कार्यशैली की शपथ दिलाई जाती है तो वहीं दूसरी ओर शाम होते-होते पुलिस शपथ को भूल जाती है. पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को सुधारने के लिए लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश और कार्यशाला का आयोजन किया जाता है. लेकिन पुलिसकर्मी इन सभी प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं.

आगरा के थाना एत्माउद्दोल क्षेत्र के ट्रांस यमुना पुलिस चौकी का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पुलिस में एक घर में हो रहे बड़े जुआ को पकड़ा और उसके बाद पुलिस चौकी से ही जुआरियों को छोड़ दिया. यह खबर वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंची तो चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. दरअसल, मामला थाना एत्माउद्दोला क्षेत्र के ट्रांस यमुना पुलिस चौकी का है. 

चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कॉलोनी के एक घर में जुआ हो रहा है. पुलिस ने घर में जाकर जुआरियों को पकड़ा और बताया गया कि वहां पर बड़ी रकम बरामद हुई. चौकी पुलिस जुआरियों को पकड़कर चौकी पर ले आई और उसके बाद खेल शुरू हुआ. पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों को चौकी से छोड़ दिया गया और जुआरी अपने घर चले गए. 

लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, फिरौती के लिए भी आया मेल

डीसीपी ने लिया एक्शन
लेकिन जुआरियों के पकड़े जाने की खबर और पुलिस चौकी द्वारा जुआरियों को छोड़ देने की खबर तेजी से फैल गई. चौकी पुलिस पर आरोप लगा कि पकड़े गए जुआरियों को पुलिस ने चौकी से छोड़ दिया. जब यह खबर अधिकारियों तक पहुंची तो डीसीपी सिटी सूरज राय ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी योगेश कुमार सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. 

चौकी पुलिस पर जुआरियों से लेनदेन करने का आरोप लगा है. इस पूरे मामले पर डीसीपी सिटी एक्टिव हुए हैं और उन्होंने एक्शन लिया है. वहीं इस मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच के बाद फिर कार्रवाई करने की बात कही गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget