एक्सप्लोरर

आगरा पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को दबोचा, दो कारों में मिली सैकड़ों बोतल शराब

Liquor Smuggling in Agra: आगरा पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Agra News Today: आगरा पुलिस और आबकारी विभाग की तरफ से शराब तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में एक बार फिर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो कारों से अवैध शराब बरामद किया है. वाहन चेकिंग के दौरान दो कारों से शराब का जखीरा बरामद हुआ है.

दरअसल, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए आगरा कानपुर हाइवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान अधिकारियों ने मौके से गुजर रही दो संदिग्ध कारों को रोका और उनकी तलाशी ली. कारों की तलाशी के दौरान अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ, ये देखकर अधिकारी भी दंग रह गए. 

पुलिस ने तस्करों को दबोचा
फिलहाल दोनों कारों से बरामद अवैध शराब के जखीरे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है और कारों के ड्राइवरों को भी हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. जिससे उनके साथ अवैध तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके. 

एत्माद्दौला पुलिस और आबकारी विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है. टीम ने दोनों कारों से जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत का आंकलन करने में जुटी है. वाहनों चेकिंग के दौरान गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध रुप से शराब की तस्करी करते हैं.

कारों से ब्रांडेड शराब बरामद
चेकिंग के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दो चार पहिया वाहनों से अवैध शराब की कुल 106 बोतल बरामदें की हैं. इस दौरान दो चार पहिया वाहन और दो अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है. कब्जे में ली गई एक कार उत्तर प्रदेश में जबकि दूसरी दिल्ली में रजिस्टर्ड है.

कब्जे में ली गई कारों से ब्रांडेड शराब की बोतलें मिली है. जिनमें से एक कार से 12 बोतल मंकी शोल्डर, 36 बोतल एब्सॉल्यूट वोडका बरामद हुई है, जबकि दूसरी कार से 35 बोतल सिवाज रीगल, 12 बोतल ब्लैक लेबल, 11 बोतल वेलेंटाइन ब्ल्यू बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी तेजेंद्र सिंह और दिल्ली निवासी जितेंद्र प्रसाद  के रुप में हुई है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इन दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है, जबकि दोनों कारों और बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर सीज कर दिया. इस संबंध में थाना एत्माद्दौला में धारा 60 (1)/63/72, आबकारी अधिनियम और धारा 318(4) BNS में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. 

ये भी पढ़ें: महाकुंभ पर विवादित बयान देने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के सुर पड़े नरम, अब सीएम योगी पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget