एक्सप्लोरर

महाकुंभ पर विवादित बयान देने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के सुर पड़े नरम, अब सीएम योगी पर कही ये बात

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बीते दिनों महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था जिस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं और सियासत हुई. अब उनके तेवर नरम पड़ गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi) के सुर अब नरम पड़ गए हैं. उन्होंने कहा है कि महाकुंभ मेले (Mahakumbh 2025) की शुरुआत होने जा रही है. महाकुंभ मेले में आए हुए तमाम साधु संतो और श्रद्धालुओं को वह शुभकामनाएं देते हैं. उनकी ख्वाहिश है कि महाकुंभ का मेला अमन व शांति के साथ अच्छे अंदाज में सम्पन्न हो.

मौलाना ने यह भी कहा कि इस्लाम रवादारी और भाईचारे का मजहब है. पैग़म्बरे इस्लाम ने प्यार और मोहब्बत की शिक्षा दी है. इस वजह से वह प्रयागराज के तमाम मुसलमानों से अपील करते हैं कि जिन मुस्लिम मोहल्लों और मुस्लिम गांव से श्रद्धालु गुजरे उन पर फूलों की बारिश पुष्प वर्षा करके स्वागत करें. ताकि सदभाव और प्रेम का पैगाम जाएं.

BSP, चंद्रशेखर और सपा के बाद RLD की दिल्ली चुनाव में एंट्री? फाइनल फैसले का हो रहा इंतजार

वक्फ के मुद्दे पर किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन
मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुबारकबाद के पात्र हैं कि उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं के रहने सहने और खाने पीने की शानदार व्यवस्था की है. मौलाना ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने वक्फ बोर्ड के सम्बन्ध में जो बात कही है उसका मैं समर्थन करता है. वक्फ से मुताल्लीक अफसोसनाक पहलू यह है कि वक्फ बोर्ड पर काबिज लोगों ने वक्फ की करोड़ों की सम्पत्तियो को रेडियो के भाव खुद बुरद कर किया.

मौलना ने कहा कि हमारे बुजुर्गे ने जमीनों जायदाद इसलिए वक्फ की थी की गरीब, कमजोर, लाचार, मुसलमानो की मदद की जाएगी. और यतीमों , बेवाओं की मदद के साथ खैर यानी जनकल्याण के काम होंगे. मगर ये सब कुछ न होकर वक्फ बोर्ड के लोगों ने भू माफियाओं से मिलकर गरीब मुसलमानों का सपना चूर चूर कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget