एक्सप्लोरर

Agra Suicide: आगरा में दो भाईयों की आत्महत्या के बाद हंगामा, सादाबाद पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

UP News: आगरा में दो भाईयों की आत्महत्या के बाद क्षेत्र का माहौल गरमा गया है. परिजनों ने सादाबाद पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. डीसीपी  वेस्ट सोनम कुमार ने मामले में जांच आदेश दिये हैं.

Agra News: आगरा में दो भाईयों की आत्महत्या के बाद क्षेत्र का माहौल गरमा गया. एक भाई ने शनिवार को आत्महत्या की जबकि बड़े भाई ने सोमवार को खेत पर जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने जनपद हाथरस की सादाबाद पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. दो भाईयों की मौत के बाद स्थानीय लोगो ने आक्रोश फैल गया. सूचना पर कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को काबू करने का प्रयास किया. इस हंगामे के दौरान मृतक का शव पेड़ पर ही लटका रह , ग्रामीणों ने शव को उतारने नही दिया. 

दरअसल जनपद हाथरस के थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आगरा के बरहन क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ के लिए थाना पर रखा गया था, आरोप था कि बरहन निवासी का साला किसी नाबालिग किशोरी को लेकर चला गया है. इसी मामले में सादाबाद पुलिस ने बरहन निवासी युवक को थाना पर रखा था और पूछताछ के बाद अगले दिन छोड़ दिया था. थाना से छूटने के करीब दस दिन बाद यानी शनिवार को युवक ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद परिजनों ने सादाबाद पुलिस पर थाने में युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था कि युवक ने प्रताड़ना की वजह से आत्महत्या की है.

पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
24 जून सोमवार को आत्महत्या करने वाले युवक के बड़े भाई ने भी आत्महत्या कर ली, आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. दो भाईयों की आत्महत्या के बाद हंगामा होने लगा, स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस पर गंभीर आरोप लगे. हंगामा बढ़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. आत्महत्या करने वाले भाई से सुसाइड नोट भी छोड़ा. 

परिजनों का आरोप है कि सादाबाद पुलिस ने प्रताड़ना दी जिसके चलते आत्महत्या कर ली. मामला बढ़ता देख जनपद हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने कार्यवाही करते हुए थाना सादाबाद एसओ को लाइन जाहिर कर कर दिया, जबकि विवेचक एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस मामले पर डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि सादाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे है, मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा है, सभी के सामने सुसाइड नोट को सुनाया गया है, जो वैधानिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सपा में रार! अतुल प्रधान के खिलाफ उठी आवाज, अखिलेश के करीबी बोले- तुम्हारे बाप में दम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget