एक्सप्लोरर

आगरा में प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान: पत्नी और प्रेमी ने रची हत्या की साजिश

Agra News: शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ह्त्या की और शव खेत में फेंककर फरार हो गए.

Agra Crime News: आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. पुलिस ने 13 मई को मरहमपुर गांव के खेत में मिले युवक भीमसेन के शव की गुत्थी सुलझा ली है. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी दीपक उर्फ दीपू है.दोनों ने मिलकर शराब पार्टी के दौरान भीमसेन की हत्या की और शव को खेत में फेंक दिया.

यहां बता दें कि पुलिस को 13 मई को सूचना मिली कि मरहमपुर गांव के खेत में एक युवक का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की. जांच में पता चला कि मृतक भीमसेन की पत्नी का गांव के ही दीपक के साथ 4-5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले भीमसेन ने दोनों को बाजार में साथ देख लिया, जिसके बाद पत्नी से उसका झगड़ा हुआ.

शराब पार्टी बनी हत्या की वजह

झगड़े को सुलझाने के लिए दीपक ने भीमसेन के साथ शराब पार्टी की योजना बनाई. शराब और ढाबे से खाना मंगवाया गया. दोनों शराब पी रहे थे, तभी मृतक की पत्नी भी वहां पहुंच गई. बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा, और पत्नी व प्रेमी ने मिलकर भीमसेन के साथ मारपीट शुरू कर दी. दीपक ने लाठी से हमला कर भीमसेन को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद दोनों ने शव को खेत में फेंक दिया और फरार हो गए.

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. एसीपी शमशाबाद गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की. जांच में प्रेम प्रसंग और हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने मृतक की पत्नी और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

एसीपी का बयान

एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि 13 मई को शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी का गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. इसी विवाद में दोनों ने मिलकर हत्या की. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget