एक्सप्लोरर

आगरा नगर निगम का अनोखा जुगाड़, कबाड़ सिटी बस में बना दिया मूविंग पिंक टॉयलेट

Agra News: आगरा नगर निगम ने कबाड़ सिटी बस को पिंक टॉयलेट के रूप में तैयार किया है. इसे जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा. जिन जगहों पर महिलाओं का आना जाना ज्यादा है, वहां इसको खड़ा किया जाएगा.

Agra Pink Toilet: आगरा नगर निगम कबाड़ बस में पिंक टॉयलेट शुरू करने जा रहा है, जिसे महिलाओं के तैयार किया जा रहा है. कबाड़ हो चुकी सिटी बस को ठीक कर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के लिए सुविधाएं मौजूद रहेंगी. बस के अंदर तैयार किया जा रहा पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी मौजूद है साथ ही टीवी भी लगाया गया है.

पिंक टॉयलेट को प्रयोग करने बाद महिलाएं अपना फीडबैक भी दे सकती हैं. महिलाओं की शिकायत और सुझाव की निगरानी समय समय पर अधिकारी करेंगे. तैयार हो रहा यह पिंक टायलेट शहर की सड़कों पर घूमेगा और जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा होता है वहां यह सुविधा महिलाओं को दी जाएगी.

महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक टॉयलेट

पूर्व में भी नगर निगम की ओर कबाड़ से कई प्रकार की आकृति तैयार की गई है. उन्हें आगरा शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाया गया है, जिससे शहर की सुंदरता को चार चांद लगे हैं. अब नगर निगम ने महिलाओं के लिए यह पिंक टॉयलेट तैयार किया है. भीड़ भाड़ वाली जगहों पर या चौराहों पर अगर महिलाओं के लिए टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो नगर निगम का यह पिंक टॉयलेट वहा तैनात होगा ,जिसे महिलाएं प्रयोग कर सकती हैं.

नगर निगम की तरफ से तैयार किया जा रहा पिंक टॉयलेट में चार टॉयलेट सीट लगाए गए हैं, जिसमें से दो बेस्टन और इंडियन टॉयलेट सीट है. टॉयलेट बस में टीवी भी लगाया गया है और आगे आने वाले समय में यह पिंक टॉयलेट आगरा शहर के प्रमुख स्थानों पर नजर आएगी. 

मूविंग टॉवलेट में लगाया गया है सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन भी 

पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाया गया है. इस बस को पिंक कलर से सजाया गया है और पिंक टॉयलेट नाम दिया गया है. यह पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए सखी के रूप में ही काम आयेगी. पिंक टॉयलेट बस के ड्राइवर अनिल अग्रवाल ने बताया यह बहुत ही उपयोगी है. महिलाओं के लिए बाजारों में चौराहों पर टॉयलेट नहीं होते हैं, तो यह पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, जिसमें कई सुविधा दी गई हैं. यह शहर के भीड़ भाड़ वाले बाजारों और चौराहे पर लगाई जाएंगी ताकि महिलाएं इसका उपयोग कर सकें.

ये भी पढ़ें: Bareilly: बीजेपी नेता शेर अली जाफरी और बेटा गिरफ्तार, डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देने का लगा आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती बोलीं- मुद्दा चाहे राम मंदिर का हो या पेपर लीक का, जड़ एक...
CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती बोलीं- मुद्दा चाहे राम मंदिर का हो या पेपर लीक का, जड़ एक...
Varanasi News: वाराणसी में विदेशी नागरिक की उत्पात से मचा हड़कंप, अब भेजा गया मानसिक चिकित्सालय
वाराणसी में विदेशी नागरिक की उत्पात से मचा हड़कंप, अब भेजा गया मानसिक चिकित्सालय
यूपी चुनाव के लिए BJP ने काशी में तेज कर दी तैयारी, बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
यूपी चुनाव के लिए BJP ने काशी में तेज कर दी तैयारी, बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग
ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget