एक्सप्लोरर

Agra Metro News: आखिरी स्टेज पर है आगरा मेट्रो का काम, प्रदूषण से बचाने के लिए किया जा रहा यह खास पेंट

आगरा में मेट्रो (Agra Metro) का काम अब आखिरी दौर में है. इस दौरान ताज ईस्ट गेट (Taj East Gate) और बसई मेट्रो स्टेशन (Basai Metro Station) पर तेज गति के साथ फिनिशिंग कार्य किए जा रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Uttar Pradesh Metro Rail Corporation) द्वारा ताज ईस्ट गेट (Taj East Gate) और बसई मेट्रो स्टेशन (Basai Metro Station) पर तेज गति के साथ फिनिशिंग कार्य किए जा रहे हैं. आगरा मेट्रो (Agra Metro) प्रायॉरिटी कॉरिडोर के प्रथम स्टेशन ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के बाहरी हिस्से के कॉन्क्रीट को प्रदूषण से बचाने के लिए एंटी कार्बोनेशन पेंट (Anti Carbonation Paint) किया जा रहा है. इसके साथ ही स्टेशन परिसर के ग्राउंड लेवल को भी विकसित करने का काम किया जा रहा है.

क्या हो रहा है काम? 
ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायॉरिटी सेक्शन में तेज गति के साथ निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलीवेटिड भाग में ट्राइडेंट होटल स्थित डेड एंड से बसई मेट्रो स्टेशन तक सभी यू-गर्डर और आर्च गर्डर सफलतापूर्वक रखे जा चुके हैं.
 
फिलहाल, एलिवेटिड भाग के ताज ईस्ट गेट और बसई मेट्रो स्टेशन पर तेज गति के साथ फिनिशिंग कार्य किए जा रहे हैं. ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के कॉन्कोर्स में फ्लोरिंग का काम पूरा होने के बाद स्टेशन परिसर के दूसरे भागों में फ्लोरिंग का काम किया जा रहा है. इसके साथ दोनों स्टेशनों पर लिफ्ट आदि सिस्टम पर भी काम किया जा रहा है.          

UP में हिंसा और पथराव को लेकर मंत्री राकेश सचान का बड़ा बयान, कानून व्यवस्था को लेकर भी कही ये बात

क्या है एंटी कारबोनेशन पेंट?
एंटी कार्बोनेशन पेंट एक खास किस्म का पेंट होता है जो प्रदूषण से कॉन्क्रीट की रक्षा करता है. एंटी कारबोनेशन पेंट सड़कों पर वाहनों द्वारा उत्सर्जित कार्बन और कॉरोजन को अंजाम देने वाले कारकों से भवन अथवा संरचना के कॉन्क्रीट की रक्षा करता है.  

गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे. ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है.  इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Prayagraj Violence: जावेद के घर पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई, वकील केके राय ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget