एक्सप्लोरर

UP News: 'मंजन करना नहीं छोड़ेगी तो तलाक दे दूंगा', पत्नी की आदत से परेशान पति पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र

Agra News: आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है कि उसकी पत्नी लगातार मंजन करती रहती है. पत्नी के मंजन करने की आदत से पति परेशान है.

Agra Husband Wife Toothpaste Case: आगरा में एक अजीब सामने आया है, जिसमें एक पति ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी लगातार मंजन करती रहती है. मंजन करने की आदत से रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच गया है. पत्नी पिछले करीब 2 महीने से अपने मायके में रह रही है और रिश्ता तलाक तक पहुंच गया पर पत्नी मंजन करने की आदत को छोड़ने को तैयार नहीं है. जबकि पति चाहता है कि पत्नी मंजन करने की बुरी आदत को छोड़ परिवार को संभाले लेकिन पत्नी किसी भी कीमत पर मंजन करने की आदत को छोड़ना नहीं चाहती.

बताया जा रहा है कि एक अलग प्रकार का मंजन आता है, जिसे लगातार दांतों पर घिसने से वह आदत में आ जाता है. इस मंजन में कुछ नशीला पदार्थ होता है, जिससे वो आदत बन जाता है. दोनों की शादी को अभी केवल 8 महीने ही हुए हैं और नौबत तलाक तक पहुंच गई है. पत्नी की मंजन करने की आदत से पति इतना परेशान हो गया कि शिकायत लेकर परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया और गुहार लगाई कि पत्नी की मंजन करने की बुरी आदत को छुड़वा दीजिए. पत्नी पिछले दो महीने से मायके में रह रही है, पति ने कहा है कि अगर मंजन करने की बुरी आदत नहीं छोड़ेगी तो तलाक दे दूंगा.
 
बता दें कि आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है कि उसकी पत्नी लगातार मंजन करती रहती है. मंजन करने की आदत से पति इस कदर परेशान है तीन तलाक तक देने की धमकी दे रहा है. इस पूरे मामले पर परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि हमारे पास एक ऐसा मामला आया है जिसमें पत्नी मंजन करने की आदत को नहीं छोड़ना चाहती. दिन में कई बार मंजन करने की वजह से परिवार के बिखरने तक की नौबत आ गई है, दोनों की शादी को केवल 8 महीने हुए हैं. जब पति ने फोर्सफुली पत्नी से मंजन छोड़ने को कहा तो पत्नी खुद को नुकसान पहुंचाने तक को तैयार है पर मंजन नही छोड़ना चाहती. पति ने तीन तलाक कर कह कर उसको छोड़ दिया है और पत्नी अपने मायके में है, अब इस दंपत्ति को अगली तारीख दी गई है.

UP News: आगरा की कीठम झील में सैकड़ों मछलियों की मौत, प्रदूषित पानी बना जलीय जीवों के लिए संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget