एक्सप्लोरर

UP News: आगरा की कीठम झील में सैकड़ों मछलियों की मौत, प्रदूषित पानी बना जलीय जीवों के लिए संकट

Agra Keetham Lake News: डीएफओ आगरा आरुषि मिश्रा ने बताया करीब 15 दिन पहले हमने देखा कि कीठम में पानी बहुत गंदा आ रहा था. जिसमें झाग उठा रहा था, जिस नहर से हमारे पास पानी आता है उस नहर को भी देखा गया.

UP News: आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार में कीठम झील में सैकड़ों मछलियों की मौत का मामला सामने आया है. आगरा-मथुरा रोड स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम झील में सैकड़ो की संख्या में मछलियों की मौत हो गई है, जिस झील का पानी जलीय जीवों को जीवन देता है वही पानी जलीय जीवों के लिए संकट बन गया. कीठम झील का पानी इतना प्रदूषित हो गया कि मछलियां की मौत हो गई. कीठम झील में प्रदूषित पानी आया, जिसके बाद पानी में प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक बढ़ गई कि जलीय जीवों के जीवन पर संकट बन आया.

कीठम झील के पानी में प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक हो गई कि मछलियों की मौत हो गई, जिसको लेकर अब वन विभाग गंभीर है. कीठम का पानी प्रदूषित न हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है. यमुना से प्रदूषित पानी कीठम झील में आया तो झील का पानी भी प्रदूषित हो गया. कीठम झील में यमुना नदी का पानी आता है, यमुना नदी का पानी इतना प्रदूषित था कि वन विभाग ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर पानी को रुकवाया. इसके साथ ही प्रदूषण विभाग ने भी पानी के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सके कि आखिर पानी में ऐसा क्या कैमिकल आया जिससे पानी पानी इतना दूषित हो गया.

इस पूरे मामले पर डीएफओ आगरा आरुषि मिश्रा ने बताया करीब 15 दिन पहले हमने देखा कि कीठम में पानी बहुत गंदा आ रहा था. जिसमें झाग उठा रहा था, जिस नहर से हमारे पास पानी आता है उस नहर को देखा गया तो उस नहर में छाग उठ रहे थे. इतना कि अगल-बगल के जो उसके पेड़ थे वह भी झुलसे हुए थे, तो साफ तोर से पता चला कि गंदा पानी आ रहा है जिससे मछलियों की मौत हुई. जब हमें पता चला तो सिंचाई विभाग के गेट हैं, जहां से पानी आता है उसे बंद कराया गया. यमुना का जो गंदा पानी है वो कीठम में ना आए और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पानी के सैंपल लिए. पानी को आठ जगहों से चेक कराया गया, उसकी रिपोर्ट भी आई थी जिसके बेसिस पर इसे बार-बार डिस्कशन हो रहा है कि गंदे पानी को सिकंदरा के साइड से डायवर्सन कर दिया जाए. जो कीठम में ना आने पाए, आज इस मामले में लखनऊ में भी मीटिंग है, हम एक प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे कीठम में पानी साफ पानी आए.

UP Budget 2024: योगी सरकार ने बजट में खेल की धनराशि 67 प्रतिशत तक बढ़ाई, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget