एक्सप्लोरर

Agra News: पिता ने बेटे की चाहत में फेंका था एसिड, अब बेटी ने स्टार्टअप शुरू कर दिया बड़ा संदेश

UP News: नीतू कहती हैं कि इस घटना के बाद पूरा परिवार बिखर गया था लेकिन अब रोजगार भारती संस्था के सहयोग से नीतू ने एक ठेला एसएनएमसी के बाहर लगाना शुरू किया है. जिसमें पिता भी उसका सहयोग करते हैं.

Agra News: यह हौसलों की कहानी है, संघर्षों की कहानी है. कहानी बेटी और पिता की है जहां बेटी अपने बाप को माफ कर देती है, लेकिन अभागा बाप 30 साल बाद भी अपने आप को माफ नहीं कर पा रहा. जी हां, आगरा (Agra) के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के बाहर पराठे का ठेला लगाने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर नीतू के अतीत को जानना बेहद जरूरी है. गर्म तवे पर आलू का पराठा तल रही नीतू जब करीब 3 साल की थी, तब उनके पिता विशंभर ने शराब के नशे में उस पर तेजाब डाल दिया था. 

इस घटना को नीतू के पिता ने फतेहपुर सीकरी अपनी ससुराल पहुंचकर अंजाम दिया था जिसमें उसकी मां और छोटी बहन का चेहरा भी पूरी तरह झुलस गया था. घटना को याद करते नीतू भावुक हो जाती हैं लेकिन संघर्षों ने उसे आज वक्त से लड़ने की ताकत दी है. 

नीतू ने शुरू किया अपना स्टार्ट अप
नीतू कहती हैं कि इस घटना के बाद पूरा परिवार बिखर गया था लेकिन पहले शीरोज हैंगआउट कैफे और फिर अब रोजगार भारती संस्था के सहयोग से नीतू ने एक ठेला एसएनएमसी के बाहर लगाना शुरू किया है जिसमें अब उसके पिता विशंभर भी सहयोग करते हैं.अपना स्टार्टअप शुरू कर नीतू आज खुश है. तमाम तरह के पराठे बनाकर लोगों को खिलाकर उसमें संतुष्टि का भाव है.चूंकि नीतू ने अपनी जो रसोई लगाई है उसे गीता रसोई नाम दिया है, लेकिन उसे लगता है समय के साथ उनकी रसोई चल निकलेगी.

वहीं सोरों कटरा का रहने वाला विशंभर अपनी बेटी के साथ किए गए अपराध से आज भी अपने आप को माफ नहीं कर पाता है. आंखों में आंसू लिए विशंभर कहता है बेटे की चाहत में लोगों ने उकसा दिया और शराब के नशे में मैंने घोर पाप कर दिया. कुल मिलाकर नीतू संघर्षों से निकलकर अपने पैरों पर खड़ी है. नीतू ने अपने पिता को माफ कर दिया है लेकिन पिता आज भी अपराधबोध से ग्रसित है.

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी के कार्यवाहक DGP की नियुक्ति पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'अपराधियों की तरफ से लड्डू बंटेंगे' 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget