एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 200 किलो चांदी लूट मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

UP News: आगरा में 200 किलो चांदी लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 137 किलो चांदी के जेवरात बरामद किये हैं.

Agra News: आगरा में 200 किलो चांदी लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 137 किलो चांदी के जेवरात बरामद किये हैं. दरअसल आगरा के सदर इलाके में 19 जनवरी को कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 200 किलो चांदी के जेवरात की लूट हुई थी. कोरियर कंपनी के कर्मचारी एक कार में जेवरात लेकर जा रहे थे तभी कुछ बदमाश दूसरी कार से आए और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस लूट कांड का खुलासा कर दिया है. 

पांच बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने लूट करने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 137 किलो चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी पांच बदमाशों  को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है और इनके कुछ और साथियों की तलाश में जुटी हुई है.  इस खुलासे को लेकर आगरा जोन  के एडीजी राजीव कृष्णा ने खुलासा करने वाली टीम को एक लाख का इनाम भी दिया है .

पकड़ने के लिए चार राज्यों तक गई पुलिस
एडीजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक सनसनीखेज वारदात हुई जिसमें करीब 11 बजे दिन में एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी 200 किलों चांदी लेकर जा रहे थे. कुछ बदमाशों ने उनके आगे अपने गाड़ी लगाकर लूटपाट की. तत्काल आगरा एसएसपी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया. पिछले आठ दिनों से कडी मेहनत और ह्यूमन इंटेलिजेंस, टेक्निकल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी के आधार पर इस गैंग के बारे में जानकारी प्राप्त की गई. इस गैंग की जानकारी प्राप्त करने और पकड़ने के लिए चार राज्यों यूपी, दिल्ली हरियाणा और जम्मू कश्मीर तक पहुंची.

पांच करोड़ लूटने की बना रहे थे योजना
एडीजी ने बताया कि, कल रात को हमारे ह्यूमन इंटेलिजेंस के बेसिस पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से इस घटना में तकरीबन 137 किलों चांदी बरामद कर ली गयी है. पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी फिर से पांच करोड रुपए लूटने की योजना बना रहे थे. वो घटना भी विफल हुई है. इस गैंग के आरोपी पर पहले से 17 से 18 मुकदमें दर्ज हैं. एडीजी ने जानकारी में ये भी बताया कि कोरियर कंपनी के पास एक डेन्टल क्लीनिक है जिसमें काम करने वाले रामू नाम के युवक ने इस घटना की जानकारी अपने साथियों के माध्यम से बाकी गैंग के लोगों को दी. जिसके बाद इस गैंग के लोगों ने यहां पर आकर तीन चार दिन तक रेकी की, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें:

Prayagraj: धर्म संसद के आयोजक आनंद स्वरूप की चेतावनी, 'अगर यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी को जेल से रिहा नहीं किया तो...'

Uttarakhand Election 2022: पौड़ी में नुकसान से बचने के लिए बीजेपी ने खेला बड़ा दाव, इन्हें सौंपा कार्यकर्ताओं को मनाने का जिम्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम
लखनऊ: CRPF जवान की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget