एक्सप्लोरर

Agra News: ठाकुरों के मोहल्ले से दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर बवाल, महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, केस दर्ज

Agra News: शिकायत के मुताबिक जब बारात ठाकुर समाज की बस्ती से गुजरी तो इस दौरान कुछ लोगों ने जातिसूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बारात को घोड़ी पर चढक़र निकालने से मना कर दिया.

Agra News: आगरा में दूल्हे का घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाना दबंगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बारात में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ करने के अलावा अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी. मामले की शिकायत किये जाने के चार दिनों बाद पुलिस ने आरोपी दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सदर अर्चना सिंह ने मंगलवार को कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति कानून समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

थाना सदर अंतर्गत सोहल्ला निवासी जाटव समाज की गीता की बेटी अंजना की बारात आई थी. गीता का आरोप है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात के साथ चल रहा था कि अचानक आरोपी शादी समारोह में घुस आए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे. उन्होंने कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने बाराती तथा घराती पक्ष के लोगों को जमकर पीटा. शादी में विघ्न डालने के लिए कई बार मैरिज होम की बिजली भी काट दी गई. 

दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर बवाल

गीता की शिकायत पर चार दिन बाद पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. गीता का आरोप है कि जब बारात ठाकुर समाज की बस्ती से गुजरी तो इस दौरान कुछ लोगों ने जातिसूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बारात को घोड़ी पर चढक़र निकालने से मना कर दिया. इसके बाद इनमें से कई लोग शादी समारोह में घुस आए और बारात में आईं महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी. 

पीड़िता ने कहा कि शादी में व्यवधान से बचने के लिए बारात बैंड बंद कर वहां से निकाली गई, लेकिन इसके बाद दबंग लाठी-डंडे लेकर मैरिज होम में घुस गए और अभद्रता की. 

ये भी पढ़ें-UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी का दावा- 'कानपुर में दंगे और कर्फ्यू के लिए आरोपी को सपा ने दिया टिकट, बनते थे तमंचे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget