एक्सप्लोरर

Agra News:आगरा में ओवरलोड ट्रक रोकने पर सिपाही के बेटे ने ARTO से की मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

Agra News: पुलिस के मुताबिक ट्रक पर 60 से 65 टन अवैध खनन सामग्री लदी हुई थी. ट्रक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और वाहन का वर्ष 2022 से टैक्स भी जमा नहीं कराया गया था. 

Agra Crime News: यूपी के आगरा (Agra) जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में क्षमता से ज्यादा सामान से लदे एक ट्रक को रोकने पर प्रवर्तन कार्यालय में तैनात सिपाही के बेटे ने एआरटीओ (ARTO) फिरोजाबाद (Firozabad) से कथित तौर पर मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एआरटीओ की शिकायत पर पुलिस सिपाही के बेटे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच की कर रही है. 

अधिकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद आरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राजेश कर्दम को विशेष जांच ड्यूटी पर आगरा भेजा गया था. कर्दम ने रविवार सुबह पांच बजे छलेसर चौकी के पास जांच के दौरान क्षमता से ज्यादा सामान से लदे एक ट्रक को रोका. अधिकारी के अनुसार, ट्रक चालक स्टाफ की गाड़ी होने की बात कहकर उसे जाने देने की बात कह रहा था. 

सिपाही के बेटे ने की एआरटीओ से की मारपीट

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसी बीच, ट्रक का मालिक मोहन कुमार मौके पर पहुंच गया और खुद को प्रवर्तन कार्यालय में तैनात सिपाही उदयवीर का बेटा बताते हुए वाहन को छोड़ने के लिए कहा. एआरटीओ ने उदयवीर को फोन मिला दिया, तभी मोहन ट्रक चालक से भागने को कहने लगा, लेकिन सिपाहियों ने उसे रोक लिया और वाहन को धर्मकांटा तक ले गए. ट्रक चालक को भागने से रोकने की कोशिश करने के दौरान मोहन ने एआरटीओ और सिपाहियों के साथ मारपीट की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी. 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

एआरटीओ ने बताया कि ट्रक पर 60 से 65 टन अवैध खनन सामग्री लदी हुई थी. ट्रक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और वाहन का वर्ष 2022 से टैक्स भी जमा नहीं कराया गया था. पुलिस के मुताबिक, एआरटीओ की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है.  उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: जयंत चौधरी की 'संजीवनी' से रालोद होगी मजबूत! सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बढ़ेगा कद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget