एक्सप्लोरर

ताजनगरी आगरा में दिखा फेनी तूफान का असर, तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार को फेनी का असर ये हुआ कि आगरा में दोपहर एक बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आगरा, एबीपी गंगा। चक्रवाती तूफान फेनी शुक्रवार सुबह ओडिशा के तटीय इलाके से टकराया। 205 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने तटीय इलाकों में कहर बरपाया है। फेनी का असर ताजनगरी आगरा में देखने को मिला और यहां के मौसम में भी बदलाव आया है। फेनी की वजह से ताजनगरी में किसी नुकसान की खबर नहीं है बल्कि यहां मौमस में हुए बदलाव की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।

गिर गया तापमान

शुक्रवार को फेनी का असर ये हुआ कि आगरा में दोपहर एक बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

कुछ इलाकों में हुई बारिश

गौरतलब है कि ताजनगरी में गुरुवार रात से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था। रात में तेज हवा चली और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मथुरा जिले के बरसाना में गुरुवार रात तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। शुक्रवार अलसुबह ताजनगरी और कासगंज में मामूली बूंदाबांदी हुई। मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा में बादल छाए रहे।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चक्रवाती तूफान फेनी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। गुरुवार दोपहर डीएम एनजी रवि कुमार ने कैंप कार्यालय में बैठक की। डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

नागरिकों को सलाह

आंधी / तूफान के दौरान वाहन न चलाएं

जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें

किसी पेड़, बिजली के पोल, होर्डिंग के पास न खड़े हों

सामान्य जरूरत की सभी वस्तुएं घर रखें

 किसी भी अप्रिय घटना की सूचना कंट्रोल रूम 100 नंबर पर दें

 विद्युत उपकरण से दूर रहें और बच्चों को भी दूर रखें

 सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं

 यातायात व्यवस्था बनी रहे इसके लिए गलत लेन में वाहन न चलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget