एक्सप्लोरर

पूर्व PM के पैतृक गांव बटेश्वर में ऐतिहासिक पशु मेला शुरू, 51 हजार दीपों से जगमगाया यमुना घाट

Bateshwar Mela in Agra: हर साल की तरह आगरा के फेमस पशु मेले की शुरुआत हो चुकी है. इससे पहले यमुना के घाट और मंदिर पर भव्य दीपदान किया गया है. यहां पर मेले को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Agra News Today: उत्तर भारत के प्राचीन प्रसिद्ध बटेश्वर तीर्थ धाम में लगने वाले लोक मेले की शुरूआत हो गई है. यह देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गांव भी है. इस मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इस पशु मेले का इतिहास 400 साल से अधिक पुराना है. 

प्राचीन बटेश्वर तीर्थ धाम में पशु एवं लोक मेले का आयोजन हर साल होता चला आ रहा है. जिसमें देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. वर्तमान में बटेश्वर मेला का आयोजन जिला पंचायत आगरा के जरिये कराया जाता है और इसके लिए धनराशि भी सरकार आवंटित करती है. 

फीता काटकर मेले का उद्घाटन
पशु मेले का उद्घाटन बीजेपी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य ने किया. इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर मौजूद रहे और फीता काटकर पशु मेला एवं लोक मेला का उद्घाटन किया गया. 

बटेश्वर तीर्थ मंदिर ट्रस्ट और जिला पंचायत के जरिये यहां पर अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया. बटेश्वर तीर्थ में 51 हजार दीपों से दीपदान कार्यक्रम किया गया. दीपावली के पर्व पर अयोध्या नगरी टिम टिम करते दीपकों से जगमगा उठती है. इसी तरह का नजारा बटेश्वर तीर्थ धाम में भी नजर आया है, जब यहां एक साथ 51 हजार दीपक जल उठे.

पूर्व पीएम का है पैतृक गांव
बटेश्वर गांव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है. बटेश्वर को विकसित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. यहां हर साल प्राचीन पशु मेला लगता है, जिसका आयोजन शुरू हो गया है. इस प्रसिद्ध मेले में व्यापारी देशभर से पशु लेकर पहुंचते हैं.

इसके अलावा कई राज्यों के लोग पशुओं के खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. पशु मेले के आयोजन के रूप में यह काफी बड़ा और प्राचीन माना जाता है. बीजेपी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया. 

इस मौके पर 51 हजार दीपों से यमुना के घाट और भगवान शिव का मंदिर जगमगा उठा. दीपक की रौशनी से यमुना नदी के पानी में इसका प्रतिबिम्ब आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. इस दौरान बाबा बटेश्वर नाथ के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया. 

मेले में पशुओं का रजिस्ट्रेशन शुरू
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने बताया कि मेले का उद्घाटन होने के साथ ही पशु मेले में पशुओं के रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो जाएगा. व्यापारी अपने पशुओं की खरीद फरोख्त सुरक्षा के साथ कर सकेंगे. मेले में लाइट और पानी की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त की गई है. 

पशु मेला समापन के बाद लोक मेले का आयोजन किया जाएगा. तीर्थ धाम बटेश्वर में लगने वाला मेला प्राचीन समय से लगता चला रहा है. मेले में सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के साथ कवि सम्मेलन, लोक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ अन्य लोग भी आनंद उठा सकेंगे. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी तैयारी ली गई हैं. 

ये भी पढ़ें: प्रयागराज: पूर्व आईजी डीके पांडा से ठगी की कोशिश, पैसे नहीं देने पर टेरर फंडिंग में फंसाने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget