एक्सप्लोरर

Agra News: हिमानी बुंदेला के बाद आगरा का युवा बैठेगा KBC की हॉट सीट पर, 12 अक्टूबर से कार्यक्रम होगा प्रसारित

Agra Youth on KBC Seat: आगरा के आईटी प्रोफेशनल अनुज अग्रवाल अपने पहले प्रयास में ही केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचे हैं.

Agra Youth on KBC Seat: ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी बुंदेला के बाद आगरा का एक और युवा अनुज अग्रवाल "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन-13 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे. इस एपिसोड का प्रसारण सोनी टीवी चैनल पर 12 अक्टूबर को होगा. इसको लेकर अनुज का कहना है कि, दरअसल यह मेरा नहीं मेरी मां का सपना था. अभी कुछ दिन पहले मेरी मां गुजर गई हैं, उन्होंने ही मुझे इस प्रोग्राम में ट्राई करन के लिए प्रेरित किया था. 

आईटी प्रोफेशनल हैं अनुज 

बल्केश्वर निवासी अनुज अग्रवाल पेशे से एक आईटी प्रोफेशनल हैं और मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं. अनुज ने अपनी पढ़ाई सेंट एंड्रयूज स्कूल और हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मथुरा से पूरी की हैं.

चीनी एप के पहचानने वाला एप बनाया 

अनुज पहले भी अपनी पहचान बना चुके हैं. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अनुज ने चाइनीज ऐप अल्टरनेटिव नाम से एक ऐप बनाई, जो यह बता सकती है आपके फोन में कौन-कौन से चाइनीज एप इंस्टॉल्ड हैं. अनुज को "गूगल स्टूडेंट एंबेसडर" के खिताब से भी नवाजा जा चुका है.

पहली बार में ही हॉट सीट

अनुज अग्रवाल के मुताबिक, उन्होंने पहली बार ही "कौन बनेगा करोड़पति" के लिए ट्राई किया और पहली बार में ही उन्हें हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल रहा है और सितंबर महीने में ही उन्हें जानकारी मिली कि उनका चयन केबीसी के लिए हुआ है. अनुज अग्रवाल की चार बहने हैं और भाइयों में अकेला है. अनुज की दो बहनें अमेरिका में रहती हैं. अनुज की बहन श्रुति कहती हैं कि ये उपलब्धि हमारे परिवार के लिए गौरव की बात है. 

मां ने किया प्रेरित 

अनुज की मां उर्मिला अग्रवाल समाजसेविका रह चुकी हैं. अनुज का कहना है कि ये मेरी मां का सपना था, उन्होंने ही केबीसी में जाने के लिए मुझे प्रेरित किया. आज मां इस उपलब्धि के मौके पर मेरे साथ नहीं है. मुझे इस बात का बहुत दुख है. 

अनुज के मुताबिक जब वो अमिताभ बच्चन से मिले तो उन्हें लगा ही नहीं कि वो सदी के महानायक हैं. अमिताभ बच्चन ने कभी यह लगने ही नहीं दिया कि वो इतने बड़े स्टार के सामने बैठे हैं. उन्होंने बहुत ही सरलता, सहजता से सवाल किए. मेरी निजी जिंदगी से जुड़े हुए भी कई सारे सवाल किए और माहौल बहुत ही हल्का बनाए रखा. 

ये भी पढ़ें.

Meerut Murder: शादी के लिए जिद पर अड़ी प्रेमिका तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें सनसनीखेज मर्डर की ये कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget