एक्सप्लोरर

आगरा: यमुना में नहाने गए 4 किशोर डूबे , 2 को निकला गया बाहर, 2 की तलाश जारी

UP News: सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में नहाने के लिए गए 4 किशोर गहरे पानी में डूब गए. हालांकि 2 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

Agra News: आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत हृदय विद्यारक घटना सामने आई है. यहां यमुना नदी में नहाने के लिए गए 4 किशोर गहरे पानी में डूब गए. दरअसल थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा के रहने वाले चार किशोर यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे. नहाते-नहाते चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

इस दौरान चीख पुकार मच गई, बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए. स्थानीय लोगों के द्वारा 2 किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो गहरे पानी में लापता हो गए. घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन भी मौके पर पहुंच गए और अपने बच्चों की सलामती की दुआ करने लगे. 

वहीं इस घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई. पुलिस टीम के साथ-साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. SDRF और PAC की टीमों के द्वारा सक्रिय रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्टीमर और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की जा जारी है. टीमें लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस जांच कर रही है कि बच्चे फिसलने से गहरे पानी में गए या कोई और वजह रही होगी. यमुना नदी में डूबे हुए बच्चे जब तक नहीं मिलते हैं तब तक कुछ कहना मुश्किल है. 

घटना पर क्या बोलीं डीसीपी सोनम कुमार?
वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार खुद घटना का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे. डीसीपी सिटी सोनम कुमार जानकारी देते हुए ने बताया है कि अकबरा के रहने वाले 4 किशोर यमुना नदी में नहाने के लिए आए हुए थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए जिनमें से 2 को सकुशल निकाल लिया गया है और 2 की तलाश जारी है. SDRF और PAC की टीमें गोताखोरों व स्टीमर की मदद से संयुक्त रूप से यमुना नदी के गहरे पानी में डूबे हुए किशोरों के खोजने के प्रयासों में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget