एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी की आगरा में 25 अप्रैल को होगी चुनावी जनसभा, सभास्थल का किया गया भूमि पूजन

आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट में तीसरे चरण में चुनाव होने है. 25 अप्रैल को पीएम मोदी चुनाव सभा को संबोधित करने आगरा आ रहे है. इसके लिए आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल का भूमिपूजन किया गया.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों के नेता बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे हैं और चुनावी जनसभाओं में बड़े-बड़े दावे भी किया जा रहे है. लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही जनसभाओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. एक और भाजपा का एनडीए गठबंधन है तो दूसरी ओर विपक्ष का INDIA गठबंधन है. सभी मैदान में चुनावी ऐलान कर रहे हैं. आगरा में भी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है जिसको लेकर आज सभा स्थल पर भाजपा पदाधिकारी और प्रत्याशियों द्वारा भूमि पूजन किया गया.

आगरा लोकसभा सीट और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट प्रत्याशी को जीताने के लिए पीएम लोगों से वोट की अपील भी करेंगे . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली को देखते हुए भाजपा पदाधिकारी और आगरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल , फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद राजकुमार चाहर ने आज कोठी मीना बाजार मैदान पर पहुंचकर विधिवत हवन पूजन कर भूमि पूजन किया. इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

सभा स्थल का किया गया भूमिपूजन
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा होने जा रही है. जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारी शुरू कर दिए है. आज कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया गया. इस दौरान आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि आगरा में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रैली ऐतिहासिक होगी. जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे. 

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोगों को संसाधन दिए जाएं या ना दिए जाएं लोग अपने संसाधनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुनने के लिए पहुंचेंगे. यह लोगों की नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और दीवानगी है. पिछले 10 साल के कार्यकाल को लेकर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद कर रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे है. 25 अप्रैल को आगरा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए जनसभा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को भव्य और विराट रूप देने की कोशिश की जा रही है. जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारी जनता के बीच में जाकर संपर्क करेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा में चार कैदियों ने मारी बाजी, अच्छे नंबरों से हुए पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget