एक्सप्लोरर

आगरा: जनता को लगातार चूना लगा रहे 'हेलो' गैंग के 13 सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जैतपुर के दड़हेता गांव से पुलिस ने गैंग के सरगना समेत 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी संख्या में मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के बीहड़ से साइबर ठगी के गैंग लॉकडाउन के बाद फिर सक्रिय हो गए हैं. जैतपुर के दड़हेता गांव से पुलिस ने गैंग के सरगना समेत 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी संख्या में मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं. इनमें दो नाबालिग हैं. पुलिस का दावा है कि ये देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को नौकरी और सर्विस के नाम पर करोड़ों का चूना लगा चुके हैं. हालांकि, ठगी की रकम पुलिस बरामद नहीं कर सकी है.

एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ये गैंग समाचार पत्रों और जस्ट डायल जैसे प्लेटफार्म पर पूरे देश में विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाता था. दूसरे राज्यों के लोगों को मैंनेजर, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, लाइन मैन की नौकरी लगवाने से लेकर स्पा सर्विसेज, वर्क फ्रॉम होम, पार्ट टाइम जॉब, रिवार्ड प्वाइंट कैश कराने और इंटरनेट के बिल में छूट दिलाने का लालच देकर बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही थी.

उन्होंने आगे बताया कि यह गैंग 4999 से 49999 रुपये के प्लान बताकर लोगों को फंसाते थे. इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर 400 रुपये पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, भारत पे, आइएमपीएस, क्यूआर कोड स्कैन आदि तरीकों से रुपये जमा करा लेते हैं. इसके बाद कई और बहानों से रकम जमा करा लेते थे. अभी तक महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और ओडिसा में ये ठगी कर चुके हैं.

बबलू कुमार ने आगे कहा कि ई मेल से कुछ शिकायतें मिलने के बाद पुलिस टीम लगाई गईं. इसके बाद शातिरों की गुरुवार को गिरफ्तारी हुई. कई शातिर मौका पाकर फरार हो गए. शातिरों के कब्जे से दो कार, छह बाइक, 40 मोबाइल, 45 फर्जी सिम कार्ड, 25 आधार कार्ड बरामद हुए हैं. इनके खिलाफ जैतपुर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ जैतपुर अरुण बालियान, एसओ चित्राहाट अमित कुमार और उनकी टीम शामिल रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget