एक्सप्लोरर

'अयोध्या में उपचुनाव होने वाले हैं...', आरोपी मोईन खान के लिए अफजाल अंसारी का चौंकाने वाला बयान

Ayodhya News: अयोध्या में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप मामले को लेकर गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही आरोपी को लेकर भी सपा नेता ने बयान दिया है.

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी सपा नेता मोईन खान को लेकर गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है. अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उपचुनाव होने वाले हैं, इसलिए बीजेपी इस मुद्दे को उठा रही है ताकि उसको फायदा मिल सके. 

अयोध्या गैंगरेप पर समाजवादी पार्टी सांसद अफजल अंसारी ने कहा, "अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं. लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है. अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उप चुनाव होने वाले हैं, बीजेपी उसका फायदा उठाना चाहती है, इसलिए ऐसे मुद्दों को उठा रही है.''

अफजाल अंसारी ने खड़े किए सवाल 

अफजाल अंसारी ने आगे कहा, ''अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ उसके (मोईन खान) संबंध को जोड़ देना. उसने आपके या मेरे साथ फोटो खिंचवा ली हो लेकिन अगर वह ऐसा कोई अपराध करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी. अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है और इससे किसी पार्टी या नेता को जोड़कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना यह ठीक नहीं.''

#WATCH दिल्ली: अयोध्या गैंगरेप पर समाजवादी पार्टी सांसद अफजल अंसारी ने कहा, "अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं... लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है। अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में… pic.twitter.com/mXwoV9P4Uq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2024

">

गाजीपुर रेप केस का जिक्र क्यों नहीं किया गया?

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, ''अयोध्या की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है लेकिन क्या इसकी आड़ में गाजीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप हुआ उसका कहीं जिक्र क्यों नहीं किया गया. एक और दूसरी रेप की घटना जो उसका भी जिक्र नहीं किया गया. पहली घटना अशोक सिंह बिल्लू जो हिस्ट्रीशीटर और दूसरी घटना में जो पेशे से TT अरुण कुमार सिंह के मामले को क्यों छुपाया जा रहा है, वह इसलिए क्योंकि ये बीजेपी के लोग हैं."

सीएम योगी ने उठाया था विधानसभा में मामला 

अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी सपा नेता मोईन खान के बेकरी पर आज बुलडोजर कार्रवाई हुई है. अयोध्या रेप मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 साल की बच्ची के साथ हुए रेप का मामला विधानसभा में उठाया था. सीएम योगी ने 12 साल की बच्ची के साथ रेप में अयोध्या के समाजवादी पार्टी के नेता मोइन खान की संलिप्तता का मामला उठाया था, जिसके बाद यूपी में सियासत गरमा गई है.

ये भी पढ़ें: ‘…मुसलमानों से बात करनी चाहिए’, वक्फ बोर्ड में संशोधन के प्रस्ताव पर भड़के अखिलेश यादव के सांसद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget