एक्सप्लोरर

Coronavirus के बीच चीन में खतरनाक 'हंता' वायरस की दस्तक, जानिए-इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Coronavirus के बीच चीन में खतरनाक 'हंता' वायरस ने दस्तक दे दी है। इस वायरस ने चीन में एक व्यक्ति की जान भी ले ली है। जानिए- Hantavirus के लक्षण और बचाव के उपाय।

एबीपी गंगा। चीन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से अभी उभर भी नहीं पाया है, कि अब एक और वायरस के डंक ने न सिर्फ चीन बल्कि पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। इस नए जानलेवा वायरस का नाम है हंता (Hantavirus)। जिसने चीन में एक व्यक्ति की जान ले ली है। चीन की सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, चीन के यूनान प्रांत में हंता नाम का वायरस फैल रहा है। इस जानलेवा वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, यूएस सेंटर फॉर डिजीस एंड कंट्रोल की ओर से हंता वायरस की तस्वीर भी जारी की गई है।

hantavirus1

चीन में हंता वायरस से एक की मौत

जानलेवा हंता वायरस की खबर सामने आने के बाद कोरोना के खौफ से जूझ रही पूरी दुनिया में एक बार फिर हड़ंकप मच गया। ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, हंता वायरस से पीड़िता व्यक्ति बस से चीन के शाडोंग प्रांत से लौट रहा था। इस दौरान कोरोना की जांच हो रही थी, तभी इस वायरस के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि जिस बस में हंता वायरस पीड़ित सवार था, उसमें करीब 32 यात्री थे। हंता के बारे में पता लगने के बाद बस में सवार सभी यात्रियों की जांच की गई है। चीन द्वारा हंता वायरस की जानकारी शेयर करने के बाद से ही हर कोई डरा हुआ है। कोरोना ने सभी को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। लोगों की जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया है और अब हंता ने इनकी और ज्यादा टेंशन बढ़ा दी है।

हंता वायरस क्या और कैसा पैदा हुआ?

हंता वायरस चूहों के मल, मूत्र और थूक में होता है। इससे इंसान तब संक्रमित होता है, जब इस वायरस को चूहे हवा में छोड़ देते हैं। ये वायरस सांस के जरिए शरीर में जाता है। हंता वायरस के बारे में ये जानकारी एस सेंटर फॉर डिजीस एंड कंट्रोल द्वारा दी गई है।

hantavirus

हंता वायरस के लक्षण

  • हंता वायरस के भी शुरुआती लक्षण काफी सामान्य हैं।
  • इसमें इंसानों को ठंडी लगने का सथा बुखार आता है।
  • मांसपेशियों में दर्द की समस्या
  • एक-दो दिन में सूखी खांसी
  • सिर में दर्द की दिक्कत
  • उलटियां होने की समस्या
  • सांस लेने में दिक्कत

कोरोना जैसा खतरनाक नहीं है हंता वायरस

जानकारी के मुताबिक, हंता वायरस की समस्या सबसे ज्यादा चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिली है। कई बार पर्वतारोहियों और कैंपिंग करने वाले पर्यटकों को इस दिक्कत से जूझना पड़ा है। हालांकि, लोग डरे हुए जरूर हैं, लेकिन ये कोरोना वायरस जितना घातक नहीं है।

hantavirus4

चीन में जीव-जंतुओं के खाने की परंपरा

चीन के लोग भी ट्वीट कर हंता वायरस को लेकर चिंता और डर जता रहे हैं। उन्हें डर हैं कि कहीं हंता वायरस की कोरोना वायरस की तरह महामारी न बन जाएं। तो कई लोग सोशल मीडिया पर चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर चीन के लोग जानवरों का जिंदा खाना बंद नहीं करेंगे, ये तो होता रहेगा। बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच सोशल मीडिया पर चीन के कई ऐसे वीडियो वायरस हुए हैं, जिसमें वहां के लोग जिंदा जानवर खाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, चीन के लोग चूहे तक भी खाते हैं, वहां जीव-जंतुओं की खाने की परंपरा चली आई है। ऐसे में बीमारी होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।

hantavirus3

एक से दूसरे में नहीं फैसला है हंता वायरस

बहरहाल, यहां राहत की बात ये हैं कि हंता वायरस कोरोना की तरह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है। ये तब फैलता है, जब कोई व्यक्ति चूहे के मल, मूत्र या पेशाव को छूने के बाद अपनी आंखों, नाक या फिर मुंह को छूता है। ऐसी स्थिति में हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। कोरोना की तरह हंता वायरस भी जानलेवा है, लेकिन ये कोरोना जैसा खतरनाक नहीं है।

चीन के वुहान से निकला है कोरोना वायरस

गौरतलब है कि चीन से हंता वायरस का मामला ऐसा वक्त में सामने आया है, जब पूरी दुनिया चीन के वुहान से निकले जानलेवा और खतरनाक कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है। ऐसे में आम लोगों का डर वाजिव है, लेकिन यहां आपको डरने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:

'देखो आया कोरोना...' सोशल मीडिया पर वायरस हो रहे ये Corona Songs, मनोरंजन के साथ-साथ फैला रहे हैं जागरुकता Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच वित्त मंत्री का ऐलान, बढ़ाई गई पैन-आधार लिंक और इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
आजम खान के 'मुसलमान होने की सजा' वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव- सच कहा
आजम खान के 'मुसलमान होने की सजा' वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव- सच कहा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget