एक्सप्लोरर

UP NEWS: वेटर से कॉफी को लेकर कहासुनी के बाद बारातियों ने जमकर किया हंगामा, गेस्ट हाउस मालिकों को बेरहमी से पीटा

UP NEWS: यूपी के कौशांबी में वेटर से कहासुनी के बाद बचाव में उतरे गेस्ट हाउस मालिकों को बुरी तरह पीटा. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक गेस्ट हाउस में बारातियों ने वेटर से काफी मांगने के विवाद में हंगामा खड़ा कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही गेस्ट हाउस मालिक एवं उसका भाई मौके पर पहुंचे तो दबंग बारातियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा. मारपीट में गेस्ट हाउस मालिक का सिर फट गया. इतना ही नहीं दबंगों ने गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़ भी की. बारातियों की दबंगई गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया. पीड़ित गेस्ट हाउस मालिक ने दबंग बारातियों के खिलाफ सरायअकिल थाना में तहरीर दी है.

सरायअकिल थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी शरद कुमार का गेस्ट हाउस है. गेस्ट हाउस में 22 अप्रैल को नंदकिशोर शुक्ला की बेटी की शादी थी. रात तकरीबन 2:30 बजे नंदकिशोर शुक्ला के एक रिश्तेदार ने वेटर से कॉफी मांगी. समय अधिक होने के चलते वेटर ने कॉफी देने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर वह आग बबूला हो गए और सभी लोगों से गाली गलौज करने लगे. उन्होंने कुछ कुर्सियों भी तोड़ डालीं. शोरगुल सुनकर शरद कुमार बाहर आया और उसने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया लेकिन शराबी रिश्तेदार ने उसकी एक न सुनी. इसके बाद शरद कुमार अपने चैंबर में चला गया. इसके बाद नंदकिशोर शुक्ला के रिश्तेदार अपने 15 से 20 समर्थकों के साथ गार्ड को गाली गलौज देते हुए शरद के चेंबर में घुस गए और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. शरद के भाई ने बीच-बचाव किया तो दबंग बारातियों ने उसकी भी पिटाई की. मारपीट का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया. शरद ने मारपीट की तहरीर सरायअकिल पुलिस को दी. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी जांच सरायअकिल पुलिस द्वारा की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस का ये वीडियो है उसके दोनों मालिकों को बुलाया जा रहा है, जांच में जो भी सत्यता पाई जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

UP News: क्या यूपी में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये संकेत

Mainpuri Police Encounter: लूट की प्लानिंग कर रहे बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget