एक्सप्लोरर

पीलीभीत: जालसाजों का कारनामा, सरकारी डाकघर को बेचा, रातों-रात गिराया और मलबा तक गायब

पीलीभीत में सरकारी डाकघर को बेचने का मामला सामने आया है. भूमाफियों ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुये सरकारी इमारत को बेचा और साथ ही रातों रात इस गिराकर मलबा भी गायब कर दिया. पढ़ें जालसाजी के ये दिलचस्प खबर.

पीलीभीत: जिले में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर सभी के होश उड़ गये. नटवर लाल का किस्सा तो आपने सुना ही होगा जो सरकारी बड़ी इमारतों को बेच देता था लेकिन पीलीभीत के नटवर लाल असली से कही ज्यादा है. यहां सरकारी डाकखाने को न सिर्फ बेचा बल्कि रातों-रात पूरी बिल्डिंग गायब कर मलब भी साफ कर दिया और कब्जा कर लिया. डीएम से लेकर कप्तान सोते रहे. अब घटना के एक साल बाद जब डीएम एसपी बदले तो 17 लोगों पर गैंगस्टर व दो लोगों को भूमाफिया घोषित किया है. डाकघर ने अपनी भूमि पर भी दूबारा कब्जा कर चारदिवारी करवा ली है. घटना पीलीभीत की सदर कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार की है.

जब पूरा शहर सो रहा था तो भूमाफिया सरकारी डाकघर का मलबा ढो रहे थे, मानो पूरी रात पुलिस छुटटी पर थी और डीएम एसपी गायब थे. वरना डाकखाना गायब नहीं होता. दरअसल पीलीभीत में जेपी रोड पर सिटी पोस्ट ऑफिस की स्थापना 1860 में हुई थी. तीन दशक पहले बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गयी तो डाकघर ने इस बिल्डिंग में ताला लगा दिया और शहर में दूसरी जगह डाकखाना खोल लिया. खाली पडी इस सरकारी इमारत पर भूमाफियाओं की नजर पड गयी और दिसम्बर 2018 में कुछ जालसाजों ने इस बिल्डिंग को बेच दिया.

लेखपाल की रिपोर्ट से खुलासा

क्षेत्रीय लेखपाल को जब जानकारी हुई तो उसने अपनी पूरी रिर्पोट जिला प्रशासन को सौंपी. रिपोर्ट में उसने लिखा कि इस बिल्डिंग को बेचा गया है और सरकारी डाकखाने की बिल्डिंग पर अवैध कब्जा हो सकता है. आरोप है कि उस समय किसी अधिकारी ने घ्यान नहीं दिया, क्योंकि उस वक्त के एक बड़े अधिकारी के लखनऊ में रह रहे भांजे पारसमणि पांडे व पीलीभीत की नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन ममता गुप्ता के बेटे शिवा गुप्ता ने यह बिल्डिंग फर्जी रूप से खरीदी थी.

आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट

आरोपियों ने एक साल पहले रात में अपने साथियों के साथ जेसीबी से पूरी बिल्डिंग ढहाकर कब्जा कर लिया और रात में ही भवन के मलबे को ट्रैकेटर ट्राली से गायब करा दिया और सुबह जब लोग जागे तो उन्हे बिल्डिंग की जगह एक प्लाट मिला और एक टेंट में यह भूमाफिया बैठे मिले. डाक विभाग को जब सूचना मिली तो उसने फौरन 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस ने जांच में खेल कर हल्की धाराएं लगाकर चार्जशीय दाखिल कर दी. कुछ माह पहले डीएम, एसपी का ट्रांसफर हो गया, जिसके बाद नये डीएम व एसपी ने दूबारा विवेचना कराई और 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगवाई और सभी पर गैंगस्टर लगा दिया. जिसमें नगर पंचायत जहानाबाद की चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरण अन्ना व पूर्व ब्लाक प्रमुख लोकेश गंगवार को भूमाफिया घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:

कानपुर: निर्माण के दौरान बगल की इमारत का पिछला हिस्सा गिरा, मलबे में दबे शख्स को निकाला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget