एक्सप्लोरर

अवैध धर्मांतरण मामला: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बोले- जांच में 100 करोड़ की रकम मिलने का खुलासा हुआ

Uttar Pradesh News: एडीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि जांच के दौरान उमर गौतम और कलीम सिद्दीकी की संस्था को 100 करोड़ की रकम मिलने का खुलासा हुआ.

Uttar Pradesh News: अवैध धर्मान्तरण मामले में उत्तर प्रदेश की एटीएस (ATS) ने अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है. एडीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि अब्दुल्ला उमर गौतम का बेटा है और उमर गौतम अवैध धर्मान्तरण मामले में पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे है. आरोप है कि अब्दुल्ला इस्लामिक दावा सेंटर में फंडिंग के कामकाज को देखता है.

संस्था को 100 करोड़ की रकम मिलने का खुलासा

प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान उमर गौतम और कलीम सिद्दीकी की संस्था को 100 करोड़ की रकम मिलने का खुलासा हुआ है. पूछताछ में रकम से सम्बंधित दस्तावेज जांच कर रही एजेंसियों को आरोपी नहीं दे पाए. ये भी खुलासा हुआ है कि अब्दुल्ला के अकाउंट में 75 लाख की आई रकम में 17 लाख विदेशों से फंडिंग की गई. पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि ये रकम हवाला और अन्य माध्यमों से पहुंचाई गई है. उन्होंने बताया कि संस्था के नाम पर मिली रकम को मनमाने ढंग से खर्च किया जाता था.

अवैध धर्मान्तरण मामले में अब तक 17 लोग गिरफ्तार

अब्दुल्ला के जिम्मे धर्मान्तरण करने वाले लोगों में रकम पहुंचाने की थी. आरोपियों ने जबरन धर्मान्तरण के लिए लोगों को प्रलोभन और धमकियां भी दी. इस मामले में 17 लोगों की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी है. गिरफ्तार आरोपियों में 2 लोग ऐसे हैं जिनके संबंध आतंकी संगठनों से जुड़े हैं. अधिकारी ने बताया कि ये लोग हिंसात्मक विचार धारा से प्रभावित हैं. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और मोबाइल से भी तमाम दस्तावेज मिले हैं. उन्होंने कहा कि आगे अभी जांच जारी है. फिलहाल एटीएस अब्दुल्ला को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

Uddhav Thackeray Health: उद्धव ठाकरे की तबीयत खराब, इन बीमारियों से जूझ रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

LEADS Rankings: गुजरात बना LEADS रिपोर्ट में देश का नंबर एक राज्य, हरियाणा दूसरे तो पंजाब तीसरे नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
'अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार', बीजेपी का दावा
'अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार', बीजेपी का दावा
आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget