एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray Health: उद्धव ठाकरे की तबीयत खराब, इन बीमारियों से जूझ रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ गई है. उनकी सर्वाइकल और स्पाइनल कॉर्ड की तकलीफ और बढ़ गई है. मुख्यमंत्री इसके इलाज के लिए जल्द अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं.

Uddhav Thackarey News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ गई है. उनकी सर्वाइकल और स्पाइनल कॉर्ड की तकलीफ और बढ़ गई है. मुख्यमंत्री इसके इलाज के लिए जल्द अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. फिलहाल शिवसेना या महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दिवाली के वक्त भी ज्यादा लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम सीएम उद्धव ने टाल दिया था. इससे पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 11 कोविड मरीजों की मौत के बाद जांच के आदेश दिए थे. 

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सीएम ऑफिस की ओर से कहा गया, घटना की जानकारी मिलने पर ठाकरे ने जिले के संरक्षण मंत्री हसन मुशरिफ और राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का बिना किसी रुकावट के इलाज हो. इसमें कहा गया, 'सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी मामले की जांच करेंगे और सरकार को जांच रिपोर्ट पेश करेंगे.'' 

इससे पहले  महाराष्ट्र के अहमदनगर नगर निकाय के एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने रविवार को दावा किया था कि जिस अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 11 मरीजों की मौत हो गई, उसमें आग संबंधी सुरक्षा के विभिन्न उपाय नहीं किए गए थे.  अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए गठित की गई सात सदस्यीय समिति के सोमवार को एक प्राथमिक रिपोर्ट सौंपने की संभावना है जिसमें जिला सिविल अस्पताल में आग लगने की संभावित वजह दर्ज हो सकती हैं. 

 यह पूछने पर कि क्या शुरुआती स्तर पर ही आग बुझाई जा सकती थी, इस पर उन्होंने कहा,'हां', छिड़काव यंत्रों समेत हमारी सिफारिशों को लागू नहीं किया गया. ऑक्सीजन पाइप, बिजली की तारें, चिकित्सा उपकरण आदि थे लेकिन संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. हमारे अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और ऐसा लगता है कि सबसे पहले छत से धुआं निकला. हम घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें 

Ahmednagar District Hospital Fire: अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से मौत का आंकड़ा पहुंचा 11 तक, CM उद्धव ने दिए जांच के आदेश

Ahmednagar के अस्पताल में भीषण आग की घटना पर Rahul Gandhi ने जताया दुख, बोले- कांग्रेस साथियों को राहत कार्य में करनी चाहिए मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget