एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: यूपी में लाउडस्पीकर पर कार्रवाई तेज, जानिए- लखनऊ, प्रयागराज समेत बड़े शहरों के आंकड़े

Loudspeaker Row: सीएम योगी के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने या फिर उनकी आवाज कम करवाए जाने का काम लगातार किया जा रहा है. जानिए यूपी के बड़े शहरों से कितने लाउडस्पीकर हटाए गए.

Loudspeaker Row:  उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के आदेश के बाद धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने या फिर उनकी आवाज कम करवाए जाने का काम लगातार किया जा रहा है. प्रदेश भर में अब तक 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं. जबकि 58 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर की आवाज को तय मानकों के हिसाब से कम करवा दिया गया है. मंदिर हो या मस्जिद सभी धार्मिक स्थलों से प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर हटवाए जा रहे हैं. 

अब तक हटाए गए इतने लाउडस्पीकर

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस बात की जानकारी दी है कि सीएम योगी के निर्देश के बाद धार्मिक स्थलों से अब तक 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया गया है, जबकि 58,861 लाउडस्पीकरों की आवाज को तय मानकों के स्तर तक लाया गया है. वहीं प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, बरेली गौतमबुद्धनगर जैसे तमाम शहरों में भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. आईए आपको बताते हैं कि इन शहरों में अब तक कितने लाउडस्पीकर की आवाज कम की गई और कितनों को हटा दिया गया है. 

यूपी के बड़े शहरों में लाउडस्पीकर पर कार्रवाई

-  आगरा में 1618 लाउडस्पीकर हटाए गए जबकि 2739 स्पीकरों की आवाज कम की गई

-  मेरठ में 7330 लाउडस्पीकर हटाए गए और 9798 लाउडस्पीकरों की आवाज कम की गई है. 

- बरेली में 9835 लाउडस्पीकर हटे और 13,716 लाउडस्पीकरों की आवाज मद्धम हुई

- लखनऊ जोन में 5143 लाउडस्पीकर हटे और 7805 लाउडस्पीकरों की आवाज कम हुई

-  कानपुर जोन में 1403 लाउडस्पीकर हटे और 1507 की आवाज कम हुई

- प्रयागराज में 1828 लाउडस्पीकर हटे और 2734 की आवाज कम की गई

- गोरखपुर जोन में 4149 लाउडस्पीकर हटे और 7541 की आवाज कम हुई

- वाराणसी जोन में 4407 लाउडस्पीकर हटे और 4742 की आवाज कम हुई

- गौतमबुद्ध नगर में 142 लाउडस्पीकर हटाए गए और 494 की आज धीमी कर दी गई

- कानपुर कमिश्नरेट में 273 लाउडस्पीकर हटाए गए और 334 की आवाज तय मानकों के हिसाब से कम कर दी गई

- वाराणसी कमिश्नरेट में 322 लाउड्सपीकर हटे और 374 की आवाज कम हुई 

- लखनऊ कमिश्नरेट में 512 लाउडस्पीकर हटे और 1809 की आवाज कम की गई. 

दरअसल लाउडस्पीकर को लेकर छिड़े विवाद के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने 23 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके तहत धार्मिक स्थलों से अनाधिकृत तरीके से लगे लाउडस्पीकर को हटाने और तय मानकों के हिसाब से उनकी आवाज को कम करने के निर्देश जारी किए गए थे. इसके बाद से यूपी में तमाम धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटाने का काम किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें.

Pfizer’s Paxlovid: टेस्ट में फेल हुई फाइजर की कोविड-19 से लड़ने वाली दवाई, कम नहीं कर पाई कोरोना के जोखिम

Fuel Price Hike: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, 'केंद्र ने ली अपनी जिम्मेदारी, अब राज्यों की बारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget